Bihar Political Crisis : दोपहर 1:30 बजे भाजपा की प्रेस कांफ्रेंस, राज्यपाल को इस्तीफा सौंप सकते हैं विधायक

Bihar Political Crisis : महाराष्ट्र के बाद बिहार में आय़ा राजनीतिक भूचाल अब अपने चरम पर पहुंच गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज…

jdu | Sach Bedhadak

Bihar Political Crisis : महाराष्ट्र के बाद बिहार में आय़ा राजनीतिक भूचाल अब अपने चरम पर पहुंच गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दोपहर 2 बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। वहीं भाजपा भी दोपहर 1.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेगी। खबरों के मुताबिक भाजपा के विधायक राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।

लेकिन दूसरी तरफ भाजपा के ही मंत्री नितिन नवीन ने कहा है कि विधायक इस्तीफा नहीं देंगे। हमारा इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं है। कल से जारी बैठकों का दौर आज भी जारी है। इसलिए आज इस वर्तमान सरकार के भविष्य का फैसला निश्चित माना जा रहा है।

इस बीच कांग्रेस नेता अजीत शर्मा ने कहा कि अगर सीएम नीतीश कुमार हमारे साथ आना चाहते हैं (Bihar Political Crisis) तो हम उनका स्वागत करते हैं। उनका हम पूरा-पूरा समर्थन करते हैं। वहीं भाजपा के संगठन महासचिव भीखूभाई दलसानिया और राज्य भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल पटना में उप मुखयमंत्री तारकिशोक प्रसाद के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। वहीं RJD प्रमुख लालू यादव के आवास पर JDU नेताओं की बैठक हुई।

इसी बीच खबर आ रही है कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी नीतीश कुमार के साथ जा सकते हैं। लगभग डेढ़ घंटे से सीएम नीतीश कुमार के आवास पर बैठक चल रही है। उनके आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। राबड़ी देवी के आवास में हुई RJD की बैठक में महागठबंधन के विधायकों ने नीतीश कुमार को समर्थन देने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि RJD समेत सभी विधायकों की सहमति से एक समर्थन पत्र तैयार किया जा रहा है। जिसे नीतीश कुमार को सौंपा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *