Maharashtra Cabinet Expansion : शिंदे कैबिनेट का विस्तार, शामिल हुए 18 नए मंत्री

Maharashtra Cabinet Expansion : महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार का आज कैबिनेट विस्तार है। मंत्रिमंडल में 18 नए मंत्री शामिल हुए। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी…

shapath 2 | Sach Bedhadak

Maharashtra Cabinet Expansion : महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार का आज कैबिनेट विस्तार है। मंत्रिमंडल में 18 नए मंत्री शामिल हुए। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी राजभवन के दरबार हॉल में इस समय मंत्रियों को शपथ दिलाई। आज ही शिंदे सरकार की तरफ से सभी 18 मंत्रियों की लिस्ट जारी की गई थी। कैबिनेट विस्तार को लेकर बीते सोमवार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की बैठक हुई थी। पार्टी हाईकमान ने भी मंत्रिमंडल में शामिल किेए जाने वालों के नाम पर मुहर लगा दी थी।

शपथ लेने वाले सदस्यों में राधाकृष्ण विखे पाटीलव, सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांतदादा पाटील, विजय कुमार गावित, गिरीश महाजन, गुलाबराव पाटिल, दादा भुसे, संजय राठौर, सुरेख खाड़े, संदीपन भूमरे, उदय सामंत, तानाजी सावंत, रवींद्र चव्हाण, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर, अतुल सावे, शंभूराज देसाई, मंगलप्रभात लोढ़ा शामिल हैं।

बता दें कि शिंदे गुट और भाजपा से 9-9 सदस्यों को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर फैसला हुआ है। इन मंत्रियों के शपथ लेने के साथ ही अब महाराष्ट्र में मंत्रियों की संख्या 20 हो गई है। लेकिन यह संख्या मंत्रिमंडल की अधिकतम संख्या 43 के आधी से भी कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *