गर्मियों में अपने Underarms की करें कुछ इस तरह केयर, बिना किसी परेशानी के पहन पाएंगे स्लीवलेस आउटफिट

गर्मियां दस्तक दे चुकि हैं, इसी के साथ गर्मियों से जुड़ी कई परेशानियां भी दस्तक दे रही हैं। इसमें सबसे पहले आती है अंडरआर्म्स की…

Underarms | Sach Bedhadak

गर्मियां दस्तक दे चुकि हैं, इसी के साथ गर्मियों से जुड़ी कई परेशानियां भी दस्तक दे रही हैं। इसमें सबसे पहले आती है अंडरआर्म्स की समस्या, इसे पसीने की स्मेल से दूर रखने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। अंडरआर्म्स(Underarms) को साफ रखने एक तरफ जहां हम सनस्क्रीन से लेकर बार-बार साफ तक करते हैं। अंडरआर्म्स हमारे शरीर का एक ऐसा अंग है जो गर्मियों में सबसे ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है। रेज़र बम्प्स से लेकर खुरदरापन, काले निशान, पैचनेस, जलन से लेकर बदबू तक हमारे अंडरआर्म्स गर्मियों में काफी कुछ झेलते हैं। आज हम जानेगे कि, इस मौसम में कैसे अपने अंडरआर्म्स का ख्याल रखें।

रखें अपने अंडरआर्म्स(Underarms) को मॉइश्चराइज़

चेहरे की तरह अंडरआर्म्स को मॉइश्चराइज़ रखना भी काफी जरूरी होता है। इससे आपके अंडरआर्म्स बेहतर महसूस करेंगे साथ ही हाइड्रेटेड भी रहेंगे। याद रहे रोजाना मॉइश्चराइज़ लगाने की जरूरत नहीं है, डरआर्म्स को हाइड्रेटेड, सूदिंग और मुलायम रखने के लिए पीएच-संतुलन बनाए रखना आवश्यक है।

एक्सफोलिएशन करना है जरूरी

नहाते समय कोशिश करें की लूफे की मदद से अपने अंडरआर्म के एरिया को साफ करें। इससे आपके अंडरआर्म के आस पास की सूखी और मृत त्वचा हट जाएगी। साथ ही इस गर्मी आपके अंडरआर्म्स सुंदर, चिकने, ईवेन-टोन रहेंगे।

रोल ऑन का करे इस्तेमाल

गर्मियों के मौसम में डियो रोल ऑन आपके लिए बेस्ट रहेगा। रोल ऑन पलीने की बदबू दूर करने में मदद करता है। लंबे समय तक इसका बार-बार इस्तेमाल करने से आपके अंडरआर्म्स(Underarms) चिकने और खूबसूरत हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *