अगर आप भी हैं मीठे के शौकीन तो भारत की इन मशहूर मिठाईयों को खाना न भूलें

भारत विभिन्न परंपराओं और विविधताओं का देश है। ये देश पूरी दुनिया में अपनी संस्कृति को लेकर मशहूर है। तभी तो दूर देश से लोग…

sweets of india | Sach Bedhadak

भारत विभिन्न परंपराओं और विविधताओं का देश है। ये देश पूरी दुनिया में अपनी संस्कृति को लेकर मशहूर है। तभी तो दूर देश से लोग भार की संस्कृति और खान पान को समझने और उसका लुफ्त उठाने आते हैं। साथ ही बात जब खाने की हो तो ऐसा कोई देश नहीं है जो भारत के खाने को मात दे सके। लेकिन खाने में भी बात अगर मीठे की हो तो फिर इस देश में शायद कोई राज्य या शहर ऐसा नहीं होगा जहां खाने को कुछ स्पेशल ना मिलता हो। इस देश में हर जगह का खाना अपने आप खास है। अगर आप खाने के शौकीन हैं, खासकर मीठे के तो भारत के इन पकवानों का स्वाद लेना ना भूलें।

रसगुल्ला

| Sach Bedhadak

ऐसा शायद ही कोई इंसान होगा जिसे रसगुल्ला न भाता हो। लेकिन आप भले ही कही का भी रसगुल्ला खा ले जो स्वाद बंगाल के रसगुल्ले में आता है वो कही नहीं है। हाल ये है कि, रसगुल्ले का नाम सुनते ही हमें बंगाल का नाम याद आने लगता है। साथ ही अगर आप मिष्ठी दोई के शऔकीन हैं तो एक बार आपका बंगाल जाना जरूर बनता है।

घेवर

| Sach Bedhadak

राजस्थान एक ऐसा राज्य है जिसने अपनी संस्कृति और इतिहास को अभी तक जिंदा रखा हुआ है। लेकिन जब बात खाने की आती है तो राजस्थान का नाम सुनकर हमारे दिमाग में केवल दाल-बाटी और चूरमा का नाम आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान का घेवर पूरे देश में काफी मशहूर है। शुद्ध देसी घी में बने इस व्यंजन को लोग काफी पसंद करते हैं।

पेठा

| Sach Bedhadak

आगरा काा ताज महल दुनियाभर में जितना मशहूर है उतना ही मशहूर यहां का पेठा भी है। भारत में शायद ही कोई ऐसा हो, जिसने आगरा के पेठे का नाम नहीं सुना होगा। यूं तो देशभर में पेठे खाने को मिलते हैं, तो लेकिन आगरा में मिलने वाले पेठे के स्वाद की बात की अलग है।

गजक

| Sach Bedhadak

ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा जो खाया जाता है वो है वो हा गजक। वैसे स्वाद के साथ-साथ गजक सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।लेकिन जब भी खास गजक की बात की जाए, तो हमेशा लोगों की जुबां पर मुरैना की गजक का नाम आता है। यह गजक देशभर में इतनी प्रसिद्ध है कि हाल ही में इसने जीआई टैग भी हासिल कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *