Lok Sabha Eelction 2024 : राजस्थान में BJP आज से चलाएगी ‘परिवार पर्ची’ अभियान

Lok Sabha Election 2024 : भाजपा प्रत्याशी सभी वोटरों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए ‘परिवार पर्ची’ अभियान चलाने की तैयारी कर रही है।

BJP Parivar Parchi Mega campaign | Sach Bedhadak

Lok Sabha Election 2024 : जयपुर। प्रदेश में लोकसभा चुनाव परवान पर है। सभी प्रत्याशी अपने-अपने मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी इसमें कहां पीछे रहने वाले हैं। इस बीच भाजपा सभी वोटरों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए ‘परिवार पर्ची’ अभियान चलाने की तैयारी कर रही है।

बीजेपी राजस्थान में मिशन 25 को लेकर चल रही है। इस मिशन को पूरा करने के लिए जहां एक और केंद्रीय नेता एक के बाद एक जनसभा और रोड शो के जरिए चुनाव को धार दे रहे हैं। वहीं दूसरी और प्रदेश संगठन में भी ग्राउंड लेवल तक पकड़ मजबूत करने का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें:-Rajasthan Politics: राजस्थान में कांग्रेस का सियासी ड्रामा, BAP से गठबंधन, नाम वापस नहीं लेने पर दो प्रत्याशी निष्काषित

इसी कड़ी में संगठन की ओर से बुधवार से ‘परिवार पर्ची’ महाअभियान शुरू होने जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक लोकसभा सीट पर पीएम मोदी के संदेश के साथ ‘परिवार पर्ची’ पहुंच जाएगी। इसके बाद 14 से लेकर 16 अप्रैल तक पार्टी के कार्यकर्ता घर घर में पर्ची लेकर जाएंगे।

घरों पर लगा रहे ‘मैं हूं मोदी का परिवार’ स्टीकर

प्रदेश की 12 सीटों पर पहले चरण के मतदान में अब महज एक सप्ताह का समय शेष है। ऐसे में अब बीजेपी ‘परिवार पर्ची’ महाभियान के जरिए घर-घर पहुंचने जा रही है। इसमें पहले चरण की 12 सीटों पर यह अभियान चलाया जाएगा। चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया का कहना है कि पार्टी की तरफ से बड़ी जनसभाओं के कार्यक्रम लगातार चल रहे हैं।जिनमें प्रदेश और राष्ट्रीय नेता शामिल हो रहे हैं।

पार्टी की ओर से बूथ से लेकर ऊपर तक के सभी कार्यकर्ता मिलकर 6 अप्रैल से भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस से अलग अलग कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इसमें नरेंद्र भाई मोदी और कमल का स्टिकर घर घर चिपकाया जा रहा है। इस स्टिकर मे ‘मैं हूं मोदी का परिवार’ लिखा होगा।

ऐसे चलेगा परिवार पर्ची’ महाअभियान

भाजपा की ओर से परिवार पर्ची अभियान शुरू होगा। पहले दस अप्रैल तक ‘परिवार पर्ची’ हर लोकसभा क्षेत्र में पहुंचाई जाएगी। इसके बाद 14 से 16 अप्रैल 3 दिनों के भीतर बूथ स्तर से हर घर में पहुंचेगी। पंचारिया ने बताया कि ‘परिवार पर्ची’ के साथ दो हैंडबिल भी वितरित होंगे। इसमें राजस्थान और केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी होगी। इस पर्ची को लेकर भाजपा कार्यकर्ता परिवार स्तर तक जाएंगे और पार्टी को वोट देने का आग्रह करेंगे।

भाजपा का चुनाव प्रचार

इधर, भाजपा लोकसभा चुनाव में सभी सीटें अपने पाले में करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है। पार्टी की ओर से लगातार जनसभा और रोड शो के जरिए अपने अपने पक्ष में माहौल बनाया जा रहा है। केंद्रीय व प्रदेश स्तर के नेताओं की लोकसभा सीटों में ड्यूटी लगाई गई। सभी गतिविधियों पर पार्टी स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें:-राजस्थान के इस चर्चित पुलिस ऑफिसर की BJP में एंट्री, कहा-कांग्रेस सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हुआ