Recruitment 2023: केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान और इसरो में निकली भर्तियां, 14 अप्रैल तक करें आवेदन    

Recruitment in Central Power Research Institute: केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान ने 99 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। भर्ती के लिए उम्मीदवार 14…

Recruitment in Central Power Research Institute and ISRO, apply till 14 April

Recruitment in Central Power Research Institute: केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान ने 99 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। भर्ती के लिए उम्मीदवार 14 अप्रैल तक विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं। संस्थान ने इंजीनियरिंग अधिकारी ग्रेड 1, वैज्ञानिक सहायक, इंजीनियरिंग सहायक, तकनीशियन ग्रेड 1 और सहायक ग्रेड II के पदों पर भर्ती निकाली है। 

उम्मीदवारों को तकनीशियन और एजी II पद पर आवेदन करने के लिए शुल्क देना होगा। इसमें जनरल, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपए फॉर्म फीस देनी होगी। अन्य पदों लिए जनरल, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट को 1000 रुपए फीस देनी होगी। सभी पदों पर एससी, एसटी, पीएच और महिला वर्ग के लिए आवेदन निशुल्क है। भर्ती के लिए 28 से 35 वर्ष तक के कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं। 

कुल पद- 99

इसमें इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (अधिकारी ग्रेड 1) के लिए 22 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग (अधिकारी ग्रेड 1) के लिए- 5 पद, मैकेनिकल इंजीनियरिंग (अधिकारी ग्रेड 1) के लिए 9 पद, सिविल इंजीनियरिंग (अधिकारी ग्रेड 1) के लिए 4 पद, वैज्ञानिक सहायक के लिए 4 पद हैं। वहीं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सहायक के लिए 6 पद, सिविल इंजीनियरिंग सहायक के लिए 4 पद, मैकेनिकल इंजीनियरिंग सहायक के लिए 3 पद, तकनीशियन ग्रेड I के लिए 24 पद, सहायक ग्रेड II के लिए 18 पद निर्धारित किए गए हैं। 

इसरो में 63 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू 

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन में 63 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विभाग ने फायरमैन, लघु वाहन चालक, भारी वाहन चालक, ड्राफ्ट्समैन बी (सिविल), टेक्नीशियन बी (विभिन्न ट्रेड) और तकनीकी सहायक (विभिन्न ट्रेड) के पदों पर भर्ती निकाली हैं। इसमें 18 से 35 साल तक की उम्र के उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर 24 अप्रैल तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 

चयन प्रक्रिया

भर्ती में रिटन टेस्ट, स्किल टेस्ट के साथ मेडिकल टेस्ट के बाद मेरिट के आधार पर सेलेक्शन किया जाएगा। इस भर्ती में तकनीकी सहायक के 24 पद, तकनीशियन ‘बी’: 30 पद, ड्राफ्ट्समैन ‘बी’: 1 पद, भारी वाहन चालक ‘ए’: 5 पद, लाइट व्हीकल ड्राइवर ‘ए’: 2 पद व फायरमैन ‘ए’ का 1 पद है। 

आवेदन फीस 

उम्मीदवारों को तकनीकी सहायक पदों के लिए 750 रुपए और अन्य पदों के लिए 500 रुपए फीस जमा करना होगी। एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों द्वारा जमा की गई फीस की वापसी परीक्षा के आयोजन के बाद कर दी जाएगी।

(Also Read- NWDA Recruitment 2023: जल विकास एजेंसी में कई पदों पर निकली वैकेंसी, 30 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *