RBSE 10th Result 2023: 90.49% छात्रों ने गाड़े झंडे, प्रदेश में सबसे पीछे रही कोचिंग नगरी कोटा

शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला ने शुक्रवार दोपहर शिक्षा संकुल में रिजल्ट जारी किया। इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 90.49 प्रतिशत रहा है।

10Th Rusult | Sach Bedhadak

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 10वीं की बोर्ड परीक्षा दे चुके 10 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का रिजल्ट का इंतजार शुक्रवार को समाप्त हुआ। शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला ने शुक्रवार दोपहर शिक्षा संकुल में रिजल्ट जारी किया। इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 90.49 प्रतिशत रहा है। प्रदेशभर में परीक्षा में शामिल हुए 10 लाख 41 हजार 373 स्टूडेंट्स में से 9 लाख 41 हजार 857 स्टूडेंट पास हुए हैं। बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में भी छात्राओं ने बाजी मारी है। छात्राओं का परिणाम 91.31 प्रतिशत रहा है जबकि परीक्षा में बैठे छात्रों में से 89.78 फीसदी छात्र पास हुए हैं। प्रवेशिका परीक्षा का परिणाम 75.05 प्रतिशत रहा है, इसमें लड़कियों की सफलता का प्रतिशत 78.33 प्रतिशत एवं लड़कों का 71.42 प्रतिशत है।

यह खबर भी पढ़ें:-Rajasthan RBSE 10th Result 2023 : 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

जयपुर के आधे से ज्यादा स्टूडेंट फर्स्ट

जयपुर का दसवीं बोर्ड का रिजल्ट 92.30 फीसदी रहा है। जयपुर से 1 लाख 11 हजार 632 स्टूडेंट्स ने दसवीं बोर्ड परीक्षा दी थी। इनमें से 56 हजार 161 स्टूडेंट फर्स्ट डिवीजन, 35 हजार 512 स्टूडेंट सेकं ड डिवीजन और 11 हजार 357 स्टूडेंट थर्डडिवीजन से पास हुए हैं। जिलेवार प्रदर्शन की बात करें तो झुंझुनू पहले स्थान पर रहा है वहीं शिक्षा नगरी कहा जाने वाला कोटा सबसे पीछे रहा है।

ये रहा डिविजन का गणित

फर्स्ट- 4,21,682
सेकं ड- 3,77,251
थर्ड- 1,42,887
सप्लीमेंट्री- 33351

इन स्टूडेंट्स मारी बाजी, प्राप्त किए सबसे ज्यादा अंक

गौरांगी यादव 99%
सुमित कुमार 98.83%
लावण्या चौधरी 97.83%
अनुराग सैन 97.83%
संस्कृति शर्मा 97.17%
यशस्वी शर्मा 97%
अनुराग सैन 97.83%
संस्कृति शर्मा 97.17%
यशस्वी शर्मा 97%
कनक 96.17%
भाव्या शर्मा 96.17%
निशि सैनी 96.17%
रश्मि सिंघल 95.17%
रिया वशिष्ठ 95.67

यह खबर भी पढ़ें:-RBSE 10th Board Result: 10वीं के छात्रों का इंतजार खत्म, आज जारी होगा रिजल्ट

जल्द शुरू होगी स्क्रूटनी

अपने रिजल्ट से जो छात्र संतुष्ट नहीं हैं और परीक्षा में खुद को मिले मार्क्स डीटेल से देखना चाहते हैं उन्हें बोर्ड जल्द ही स्क्रूटनी का अवसर देगा। छात्र इसके माध्यम से अपनी आंसर बुक में मिले नंबर्स की स्क्रूटनी करवा पाएं गे, आंसर बुक की कॉपी खुद देख पाएं गे व खुद को मिले नंबर से संतुष्ट ना होने पर आपत्ति दर्ज करा पाएं गे। हालांकि इन सब प्रक्रियाओं के लिए शुल्क चुकाकर आवेदन करना होगा। साथ ही परीक्षा में सप्लीमेंट्री आए विद्यार्थियों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा का कार्यक्रम भी जल्द जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *