Bharat Jodo Yatra : लोकसभा में अभी तक अटका हुआ है महिला आरक्षण बिल, केंद्र सरकार कर रही है नजरअंदाज

Bharat Jodo Yatra : आज भारत जोड़ो यात्रा में सिर्फ महिलाएं चल रही हैं। यह यात्रा आज सवाई माधोपुर में निकाली जा रही है। आज की…

Bharat Jodo Yatra : लोकसभा में अभी तक अटका हुआ है महिला आरक्षण बिल, केंद्र सरकार कर रही है नजरअंदाज

Bharat Jodo Yatra : आज भारत जोड़ो यात्रा में सिर्फ महिलाएं चल रही हैं। यह यात्रा आज सवाई माधोपुर में निकाली जा रही है। आज की प्रेस कांफ्रेंस में भी जयराम रमेश के अलावा सिर्फ महिलाएं शामिल हुईं। जिसमें राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज, महिला और बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा, बारां जिलाध्यक्ष, सरपंच शामिल हुईं। इन सभी ने आज की प्रेस कांफ्रेंस में अपनी-अपनी बात रखी।

‘एक आदिवासी महिला आज सरंपच बनकर आपके सामने बोल पा रही है’

इस प्रेस कांफ्रेंस में (Bharat Jodo Yatra) दिव्या मदेरणा ने कहा कि महिलाओं को राजनीति में प्रवेश के लिए जिसने द्वार खोले हैं वो सिर्फ कांग्रेस पार्टी है, राहुल गांधी हैं। मदेरणा ने कहा कि महिलाएं भी किसी टीम का, किसी देश का नेतृत्व कर सकती हैं ये प्रियंका गांधी और इंदिरा गांधी ने साबित कर दिखाया है। वहीं सरपंच रचना समलेती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला सशक्तिकरण को लेकर जो काम कर रही है वो अविश्वसनीय है। उन्होंने कहा कि एक आदिवासी महिला आज जो सरपंच बनकर आपके सामने बैठी हुई है, आपके सामने बोल पा रही है। ये सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी की देन है। उन्होंने कहा कि मैं आज राहुल गांधी से मिली, उन्होंने मुझे कई ऐसी बातें बताईं, जिससे महिलाओं को आगे बढ़ने और जनता का नेतृत्व करने का मार्गदर्शन मिला।

उड़ान योजना से महिलाओं को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ

इस प्रेस कांफ्रेंस में ममता भूपेश ने कहा कि आज हमारी सरकार जो उड़ान स्कीम महिलाओं के लिए लेकर आई हैं। जिसमें महिलाओं को फ्री सेनैटरी नैपकीन दी जाएंगी। आप देखते हैं कि शहरों में तो नहीं लेकिन ग्रामीँण इलाकों में जागरूकता के अभाव में महिलाएं इन्फेक्शन का शिकार होती हैं। जिससे उनमें बांझपन हो जाता है, कैंसर तक का शिकार हो जाती हैं। यहां तक कि कई महिलाओं की तो मौत हो जाती हैं। ममता भूपेश ने कहा कि राजस्थान की सरकार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में हम हर महिला की समस्याओं को सुन रहे हैं उनके दुखों को दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

केंद्र सरकार महिलाओं को कर रही है नजरअंदाज

जयराम रमेश ने कहा कि10 साल पहले मनमोहन सिंह की सरकार में महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश किया गया था लेकिन ये बिल अभी भी वहां से पास नहीं हो पाया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है। लेकिन अभी तक प्रधानमंत्री ने इसे नहीं सुना है। जिससे पता चलता है कि ये सरकार साफतौर पर महिलाओं को नजरअंदाज करती है और उन्हें साइडलाइन कर ही है। जयराम रमेश ने कहा कि आज राहुल गांधी दोपहर 2 बजे महिलाओं से संवाद करेंगे।  

यह भी पढ़ें-  भारत जोड़ो यात्रा में जयपुर से शामिल होंगे 5 हजार कार्यकर्ता, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *