Amit Shah In Bharatpur: पायलट कुछ भी कर लें, इनका नंबर कभी नहीं आएगा..सरकार तो भाजपा की आएगी- अमित शाह 

भरतपुर में बूथ संकल्प महा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें अमित शाह (Amit Shah) ने कार्यकर्ताओं से गहलोत सरकार को 20124 से पहले का…

Amit Shah

भरतपुर में बूथ संकल्प महा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें अमित शाह (Amit Shah) ने कार्यकर्ताओं से गहलोत सरकार को 20124 से पहले का ट्रेलर दिखा देने संकल्प लेने को कहा। यहां अमित शाह ने कांग्रेस  की गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला तो पायलट मुद्दे पर भी चुटकी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों का भी जनता के सामने ब्यौरा रखा। 

राहुल गांधी जहां-जहां यात्रा के लिए गए..चुनाव हार गए

अमित शाह ने कहा कि आप लोग राजस्थान में सरकार बनाने का ऐसा संकल्प लो जिसकी आवाजा गहलोत तक जानी चाहिए कि यहां भरतपुर में भाजपा के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए हैं। अमित शाह ने अपना संबोधन महाराजा सूरजमल को प्रणाम करते हुए शुरू किया। अमित शाह ने कहा कि आज यहां 4 जिले और 19 विधानसभाओं के 8640 बूथ के अध्यक्ष और महामंत्री मौजूद हैं। 24 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता यहां मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश के चप्पे-चप्पे पर कमल का निशान बनाया है। अभी राहुल गांधी पूरे देश में पैदल चले.. अच्छा ही किया लेकिन मीडिया वालों ने मुझसे पूछा कि इतनी बड़ी यात्रा कर कर आए नतीजा क्या होगा। तो मैंने कहा कि उन्होंने यात्रा की तो कांग्रेस के नॉर्थ ईस्ट के अंदर तीन चुनाव हुए वहां से  कांग्रेस पार्टी का पूरा सफाया हो गया।

इन 9 सालों में देश के 13 करोड़ महिलाओं के घर में गैस सिलेंडर का इंतजाम कराना, 30 करोड़ से ज्यादा घरों में बिजली उपलब्ध कराई। 4 करोड़ से ज्यादा घर गरीबों के लिए बनाए। कोरोना के 230 करोड़ टीके लगवाए।

पायलट का नंबर की नहीं आएगा, गहलोत का कांग्रेस के खजाने में कंट्रीब्यूशन ज्यादा

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि अभी 2 लोग सत्ता के लिए लड़ रहे हैं। गहलोत लड़ रहे हैं उतरना नहीं चाहते, पायलट कहते हैं कि मैं बनना चाहता हूं। तो भाई किस लिए लड़ रहे हो। सरकार तो भारतीय जनता पार्टी की बननी है। आप खामखां झगड़ा कर रहे हैं। जो चीज है ही नहीं उसके लिए दोनों लड़ रहे हैं। पायलट आप कितना भी कर लो आपका नंबर नहीं आएगा। आपका कंट्रीब्यूशन शायद जमीन पर थोड़ा गहलोत जी से ज्यादा हो सकता है लेकिन कांग्रेस के खजाने में गहलोत का कंट्रीब्यूशन ज्यादा है। इन लोगों ने राजस्थान को लूटने का काम किया है। गहलोत सरकार राजस्थान में आजादी के बाद आई हुई भ्रष्ट से भ्रष्ट सरकारों में से एक है।

कान खोलकर सुन लें गहलोत…

अमित शाह ने कहा कि बूथों के भरोसे भारतीय जनता पार्टी चुनाव के मैदान में जा रही है। मोदी जी के काम के आधार पर भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के आधार पर और मोदी जी की लोकप्रियता के आधार पर हम चुनाव के मैदान में जाएंगे। पूरा भरोसा है दो तिहाई बहुमत के साथ हम राजस्थान में सरकार बनाएंगे। इसके बाद 24 में फिर से… एक बार गहलोत जी कान खोल कर सुन लीजिए फिर से एक बार तीसरी बार राजस्थान की 25 की 25 सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में जाएंगी।

शाह बोले कि सक्रिय मंडल, सशक्त बूथ और पन्ना प्रमुखों की मजबूती से पार्टी को कोई हरा नहीं सकता। साल 2014 में हमने 25 सीटें जीती। 19 से 25 सीटें जीतीं 23 में दो तिहाई बहुमत से जीतेंगे और फिर से एक बार यहां पर भारतीय जनता पार्टी की 24 में 25 से 25 सीटें लाएंगे।  प्रदेश में परिवारवाद का विकास भी इस गहलोत सरकार ने किया है। गहलोत सरकार ने वंशवाद का विकास किया है। जातिवाद को भड़काने का काम किया है और इसके साथ ही तुष्टीकरण की पराकाष्ठा करके राजस्थान के अंदर हिंसा का नंगा तांडव करवाने का अधिकार भी दिया है। राजस्थान की जनता त्राहि-त्राहि पुकार चुकी है।

मोदी ने आतंकवाद समाप्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 सालों में कश्मीर से धारा 370 को हटाकर पाकिस्तान प्रेरित आतंकवाद को समाप्त कर दिया। आज किसी की हिम्मत नहीं है भारत की सरहद पर हमारे जवानों का सर काटने की। क्योंकि यहां पर नरेंद्र मोदी की सरकार है। आतंकियों ने एक हिमाकत की थी उरी और पुलवामा में। 10 ही दिन में सर्जिकल स्ट्राइक करके और एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान के घर में घुसकर मोदी ने आतंकवाद का सफाया कर दिया।

पेपर लीक्स की सेंचुरी लगानी है क्या?

गहलोत सरकार में  2 दर्जन से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं। लेकिन गहलोत साहब अभी भी सत्ता चाहते हैं। मैं पूछता हूं कि आपको इन पेपर लीक्स की  सेंचुरी लगानी है क्या? राजस्थान की जनता आपको मौका नहीं दे सकती। क्राइम का हर रिकॉर्ड राजस्थान में बना है।  महिलाओं के साथ अत्याचार के मामले खूब बढे हैं। अलवर के थानागाजी में महिला से रेप, राजधानी में महिला शिक्षक को जिंदा जलाया गया,  दौसा में आदिवासी महिला से गैंगरेप किया गया, बालोतरा में दलित महिला से रेप और हत्या,  बुजुर्ग महिला के पैर काटकर कड़े निकाल कर ले गए। लेकिन गहलोत सिर पर जूं नहीं रेंगती। 

वोट बैंक के लालच में जनता को त्राहि-त्राहि करने पर मजबूर किया

यह तुष्टीकरण में टॉप मार्क लेने वाली सरकार है। श्री कृष्ण में अवैध खनन को रोकने के लिए बाबा विषय दास जी को आत्महत्या तक करनी पड़ी। छबड़ा, भीलवाड़ा, करौली, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, नोहर, मेवात, मालपुरा, जयपुर में सुनियोजित दंगे हुए लेकिन गहलोत सरकार वोट बैंक के लालच में कोई कड़े कदम नहीं उठाती।

आतंकियों तक को छुड़ा लिया..

गुजरात में भी बम ब्लास्ट हुए थे। राजस्थान में बम ब्लास्ट में वसुंधरा जी की सरकार थी सब को पकड़ कर जेल में डाला। फांसी की सजा हुई गुजरात में भी फांसी की सजा हुई। हाईकोर्ट में अपील की। वोट प्राप्त करने के लिए गहलोत सरकार ने ढंग से पैरवी पेश नहीं की और सारे बम ब्लास्ट के आरोपी छूट गए। गहलोत शर्म करो जो मर चुके हैं बम ब्लास्ट के विक्टिम हैं, इनकी मृत्यु पर आप राजनीति कर रहे हैं। आप क्या समझते हो राजस्थान की जनता समझती नहीं है। वो इन सारी चीजों को देख भी रही है सुन भी रही है और समझ भी रही है, मन भी बना चुकी है। आपका जाने का समय आ चुका है और निश्चित हो गया है। 

यह सरकार जनता के मन पर से उसी दिन निकल गई थी। जिस दिन रामनवमी की शोभायात्रा पर रोक लगा दी और भगवा झंडा लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया। राजस्थान की जनता यह सहन नहीं करेगी। आपकी तुष्टिकरण की राजनीति का जवाब वोट देकर देगी। आप क्या समझते हैं राजस्थान की जनता चुप रहेगी? आपने वोट बैंक की राजनीति की पराकाष्ठा की है। 

3D के आधार पर चलती है सरकार

अमित शाह ने कहा कि यह यह सरकार 3D के आधार पर चलती है। पहला डी दंगे,  दूसरा डी महिलाओं से दुर्व्यवहार, तीसरा डी दलितों पर अत्याचार। यह 3D सरकार है। राजस्थान की सरकार अब नहीं सहन करेगी। बेगार युवा देश में सबसे ज्यादा दर से अगर कहीं बड़ी है तो राजस्थान में बढ़े हैं। 

मैं पायलट को भी कहने आया हूं कि आप कोई भी बहाना करके यहां पर धरने पर बैठ जाएं। आपका नंबर कभी नहीं लगेगा। क्योंकि मैंने कहा उस तरह से कांग्रेस के खजाने में कंट्रीब्यूशन आपका कम है, आप कर नहीं सकते। गहलोत ने राजस्थान की जनता को राजस्थान की सरकार को भ्रष्टाचार का अड्डा बना कर लूटने का काम किया है और वह भ्रष्टाचार का खजाना कांग्रेस के खजाने में गया है।

कार्यक्रम में ये दिग्गज रहे मौजूद

बता दें कि इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह के साथ मंच पर अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया,  प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सांसद गजेंद्र शेखावत, सांसद अर्जुन मेघवाल, सांसद कैलाश चौधरी, संगठन मंत्री ओम प्रकाश माथुर, सह प्रभारी विजाया राहटक, सांसद राजेंद्र गहलोत, सांसद संजीव बालियान, सांसद कनकमल कटारा, सांसद रंजीता कोली, सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया,सांसद, मनोज राजोरिया मौजूद रहे। 

कार्यक्रम को राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया, सीपी जोशी, अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र शेखावत, वसुंधरा राजे ने  भी संबोधित किया। वसुंधरा ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि इस भगवान श्रीकृष्ण की क्रीडास्थली से आवाज उठे कि यहां से इस कंस रूपी गहलोत सरकार को उखाड़ कर फेंकना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *