राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि : वीर भूमि पर सोनिया-राहुल ने दी श्रद्धांजलि, जयपुर में हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 32वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर देश आधुनिक भारत के प्रणेता को याद कर रहा है।

image 2023 05 21T121252.018 | Sach Bedhadak

Rajiv Gandhi 32nd death anniversary : नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 32वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर देश आधुनिक भारत के प्रणेता को याद कर रहा है। देशभर में जगह-जगह सर्वधर्म प्रार्थना सभा और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी दिल्ली में सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वीर भूमि पर जाकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इधर, जयपुर के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री महेश जोशी सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वीर भूमि पर श्रद्धा सुमन अर्पित

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वीर भूमि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही कांग्रेस ने ट्वीट किया कि देश आज आधुनिक भारत के प्रणेता को याद कर रहा है, जिन्होंने भारत को तरक्की की एक नई राह दिखाई।

देश की प्रगति के लिए राजीव गांधी ने किए अनेक काम

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी वीर भूमि पर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। खड़गे ने ट्वीट किया कि देश की प्रगति, शांति व अखंडता के लिए राजीव गांधी जी ने अनेकों कार्य किए। युवाओं को लोकतंत्र में अधिक भागीदारी मिली, सूचना व प्रौद्योगिकी में देश आगे बढ़ा, पंचायती राज सशक्त हुआ, कई राज्यों में शांति समझौतों से स्थिरता आई। बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।

राहुल गांधी ने पिता का वीडियो किया शेयर

राहुल गांधी ने ट्विटर पर अपने पिता का एक वीडियो साझा किया।उन्होंने कहा, पापा, आप हमेशा मेरे साथ हैं, प्रेरणा में और मेरी यादों में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *