रेल यात्री ध्यान दें…पश्चिम रेलवे में इन रुटों पर 4 दिनों तक नहीं चलेगी ये 22 ट्रेन, यहां देखें पूरी लिस्ट

पश्चिम रेलवे में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अगले 4 दिन ट्रेन से सफर करने के नजरीये से मुश्किल भरे हो सकते है, क्योंकि तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए पश्चिम रेलवे ने अगले 4 दिनों के लिए अपने प्रारंभिक स्टेशन से उधना जंक्शन-सूरत रेलवे स्टेशन पर तीसरी लाइन का काम होने के कारण इस रुट पर चलने वाली 22 ट्रेनों का संचालन पूरी तरह रद्द कर दिया है।

sb 2 13 | Sach Bedhadak

जयपुर। पश्चिम रेलवे में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अगले 4 दिन ट्रेन से सफर करने के नजरीये से मुश्किल भरे हो सकते है, क्योंकि तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए पश्चिम रेलवे ने अगले 4 दिनों के लिए अपने प्रारंभिक स्टेशन से उधना जंक्शन-सूरत रेलवे स्टेशन पर तीसरी लाइन का काम होने के कारण इस रुट पर चलने वाली 22 ट्रेनों का संचालन पूरी तरह रद्द कर दिया है। जिसके चलते शुक्रवार से सोमवार तक अलग-अलग समय में इन रूटों पर चलने वाले यात्रियों पर सीधा असर पड़ेगा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को बांद्रा टर्मिनस-भगत की खोटी, बांद्रा टर्मिनस-जैसलमेर, बांद्रा टर्मिनस, अजमेर-दादर टर्मिनस, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन का संचालन रद्द रहेगा। दूसरी ओर, पश्चिम रेलवे के उधना ज.-सूरत स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन के काम के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य चलने के कारण रेल परिवहन प्रभावित रहेगा।

उत्तर-पश्चिम रेलवे ने दी जानकारी

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कारणों से उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेल सेवाएं रद्दकी गई। इसके अलावा पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद-पालनपुर खंड पर मेहसाणा-भांडू-मोतीदौ स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर-पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कारणों से उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेल सेवाएं रद्द की जाएंगी।

ट्वीटर (एक्स) पर दी जानकारी

DMR जोधपुर ने ट्वीट कर अपने रुट पर रद्द हुई ट्रेनों का ब्यौरा दिया है- ‘रेल यातायात प्रभावित, रेलसेवाएं रद्द रहेगी’ @NWRailways

प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रेलसेवाएं

  1. गाड़ी संख्या 09437 महेसाना-आबू रोड दिनांक 25.08.2023 को रद्द रहेगी।
  2. गाड़ी संख्या 09438, आबू रोड-महेसाना दिनांक 25.08.2023 को रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं

  1. गाड़ी संख्या 12915 अहमदाबाद – दिल्ली रेलसेवा, दिनांक 25.08.2023 को अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग वाया महेसाणा – पाटन – भीलडी – पालनपुर से होकर संचालित होगी।

प्रारंभिक स्टेशन से रद्द की गई रेल सेवाएं-

  1. गाड़ी संख्या 12990, अजमेर-दादर दिनांक 25.08.2023 व 27.08.2023 को रद्द रहेगी।
  2. गाड़ी संख्या 12989, दादर-अजमेर दिनांक 26.08.2023 व 28.08.2023 को रद्द रहेगी।
  3. गाड़ी संख्या 12980, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस दिनांक 25.08.2023 को रद्द रहेगी।
  4. गाड़ी संख्या 12979, बांद्रा टर्मिनस-जयपुर दिनांक 26.08.2023 को रद्द रहेगी।
  5. गाडी संख्या 22965, बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी दिनांक 25.08.2023 को रद्द रहेगी।
  6. गाडी संख्या 22966, भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस दिनांक 26.08.2023 को रद्द रहेगी।
  7. गाड़ी संख्या 12489, बीकानेर-दादर दिनांक 26.08.2023 को रद्द रहेगी।
  8. गाड़ी संख्या 12490, दादर-बीकानेर दिनांक 27.08.2023 को रद्द रहेगी।
  9. गाड़ी संख्या 12996, अजमेर-बांद्रा टर्मिनस दिनांक 26.08.2023 को रद्द रहेगी।
  10. गाड़ी संख्या 12995, बांद्रा टर्मिनस-अजमेर दिनांक 27.08.2023 को रद्द रहेगी।
  11. गाड़ी संख्या 22931, बांद्रा टर्मिनस-जैसलमेर दिनांक 25.08.2023 को रद्द रहेगी।
  12. गाड़ी संख्या 22932, जैसलमेर-बांद्रा टर्मिनस दिनांक 26.08.2023 को रद्द रहेगी।
  13. गाड़ी संख्या 04711, बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस दिनांक 26.08.2023 को रद्द रहेगी।
  14. गाड़ी संख्या 04712, बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर दिनांक 27.08.2023 को रद्द रहेगी।
  15. गाड़ी संख्या 09037, बांद्रा टर्मिनस-बाड़मेर दिनांक 25.08.2023 को रद्द रहेगी।
  16. गाड़ी संख्या 09038, बाड़मेर-बांद्रा टर्मिनस दिनांक 26.08.2023 को रद्द रहेगी।
  17. गाड़ी संख्या 09621, बांद्रा टर्मिनस-अजमेर दिनांक 27.08.2023 को रद्द रहेगी।
  18. गाड़ी संख्या 09622, अजमेर-बांद्रा टर्मिनस दिनांक 28.08.2023 को रद्द रहेगी।
  19. गाड़ी संख्या 22901, बांद्रा टर्मिनस-उदयपुर दिनांक 26.08.2023 को रद्द रहेगी।
  20. गाड़ी संख्या 22902, उदयपुर-बांद्रा टर्मिनस दिनांक 27.08.2023 को रद्द रहेगी।
  21. गाड़ी संख्या 22452, चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस दिनांक 27.08.2023 को रद्द रहेगी।
  22. गाड़ी संख्या 22451, बांद्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ दिनांक 28.08.2023 को रद्द रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *