Congress President : 30 साल में सिर्फ 2 बार ही हुआ कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव, जानें क्या है प्रक्रिया

Congress President : हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने अध्यक्ष चुनाव की घोषणा की है। देखा जाए तो लगभग 21 साल बाद कांग्रेस के अध्यक्ष…

Congress President : 30 साल में सिर्फ दो बार ही हुआ कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव

Congress President : हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने अध्यक्ष चुनाव की घोषणा की है। देखा जाए तो लगभग 21 साल बाद कांग्रेस के अध्यक्ष के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं। 19 अक्टूबर को कांग्रेस के नए अध्यक्ष का ऐलान किया जाएगा। वहीं अगर एक से ज्यादा उम्मीदवार होते हैं तो ऐसी स्थिति में 17 अक्टूबर को चुनाव होगा। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम सामने आ रहा है। कांग्रेस के इतिहास में जाएं तो जवाहर लाल नेहरू के बाद अध्यक्ष पद पर लंबेे समय तक नेहरू-गांधी परिवार से लोग काबिज रहे हैं। जिस पर अक्सर विवाद होता रहा है। इसलिए जब-तब यह सवाल उठता रहा है आखिर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव होता कैसे है।

इस तरह से होती है अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया

कांग्रेस के संविधान के मुताबिक पार्टी के चुनाव (Congress President Election) के लिए सबसे पहले केंद्रीय चुनाव समिति का गठन किया जाता है। यह समिति चुनाव की पूरा शेड्यूल बनाती है। इसके बाद सदस्यता अभियान चलाआ जाता है। इन सदस्यों की मदद से बूथ कमेटी और ब्लॉक कमेटी बनाई जाती है। ये कमेटी हर जिले में एक संगठन बनाती है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि इन कमेटियों का गठन भी चुनाव के आधार पर किया जाता है।

उम्मीदवार को 10 PCC प्रतिनिधियों का समर्थन जरूरी

ये ब्लॉक कमेटी और बूथ कमेटी मिलकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधि चुनते हैं। ये प्रतिनिधि प्रत्येक ब्लॉक से लिया जाता है। इन प्रतिनिधियों से ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पार्टी अध्यक्ष के लिए चुनाव कराया जाता है। आपको बता दें कि अध्यक्ष (Congress President Election) का चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के उम्मीदवार के पास 10 प्रतिनिधियों का समर्थन होना चाहिए। जो यह समर्थन हासिल कर लेते हैं वो यह चुनाव लड़ने के योग्य हो जाता है। इन नामों को रिटर्निंग अधिकारी के पास भेजा जाता है और चुनाव के लिए तारीख निर्धारित की जाती है।

इसके अलावा नाम वापस लेने का भी 7 दिन का वक्त मिलता है। अगर अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार एक ही होता हैतो उसे ही सर्वसम्मति से माना जाता है। लेकिन अगर एक से ज्यादा उम्मीदवार होते हैं तो चुनावी प्रक्रिया के तहत चुनाव कराया जाता है।

अंतरिम अध्यक्ष क्या होता है

वर्तमान में सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष का कार्यभार संभाल रही हैं। जब कभी मौजूदा अध्यक्ष का निधन हो जाता है या उसका इस्तीफा दे दिया जाता है तो कार्यकारी समिति, पार्टी के सबसे वरिष्ठ महासचिव को अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपती है। यह अंतरिम अध्यक्ष तब तक अपने पद पर रहता है (Congress President Election) जब तक अगले पूर्णकालिक अध्यक्ष का चुनाव न हो जाए। गौरतलब है राहुल गांधी ने साल 2019 में अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था जिसके बाद से सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष का पद संभाल रही हैं।

30 साल में सिर्फ दो बार हुए चुनाव

कांग्रेस में आजादी के बाद से लेकर अब तक के 75 सालों में 19 अध्यक्ष बने हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि पिछले 30 सालों में सिर्फ दो बार ही अध्यक्ष पद के चुनाव हुए हैं। 1997 में अध्यक्ष पद के चुनाव में सीताराम केसरी को जीत मिली थी। इसके बाद साल 2000 में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए थे। इस चुनाव में सोनिया गांधी ने जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें- Congress President : 73 साल मेें सिर्फ इतने नेता गैर नेहरू-गांधी परिवार के रहे अध्यक्ष, जानिए कितनों ने संभाली थी कुर्सी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *