Jaipur : विधानसभा पर प्रदर्शन के दौरान माधुरी दीक्षित को लेकर ये क्या कह गए सतीश पूनिया….

Jaipur : प्रदेश पर लंपी बीमारी के कहर को लेकर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है। आज भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय से लेकर…

भाजपा का विधानसभा पर प्रदर्शन

Jaipur : प्रदेश पर लंपी बीमारी के कहर को लेकर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है। आज भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय से लेकर विधानसभा तक जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं विधानसभा के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं औऱ पुलिस में जमकर झड़प हुई। प्रदर्शनकारी विरोध करते हुए विधानसभा परिसर के बाहर लगी बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़कर अंदर घुसने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को बाहर ही रोक दिया। कार्यक्रताओं को रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत बी करनी पड़ी। दूसरी तरफ यहां प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने संबोधित भी किय़ा। इस दौरान उन्होंने माधुरी दीक्षित को लेकर एक बयान भी दे दिया।

‘गहलोत राज में रेप मामले में सबसे पहले नंबर पर प्रदेश’

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जो काम अशोक गहलोत की सरकार ने नहीं किया वो काम भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कर दिखाया है। आज करीब 8 लाख मुकदमे राजस्थान में दर्ज हैं। राजस्थान आज रेप के मामले में सबसे पहले नंबर पर है। वहीं दिल्ली के बाद जयपुर शहर में सबसे ज्यादा रेप हुए। गहलोत सरकार के राज में आज प्रदेश में कोई भी महिला सुरक्षित नहीं है।

पशुपालकों और किसानों को 50 हजार का मुआवजा

उन्होंने कहा कि आज सदन में लंपी पर चर्चा हो रही है। भाजपा का प्रतिनिधित्व करने के लिए उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ विधायक दल के साथ सरकार से लंपी पर जवाब मांग रही है। पूनिया ने कहा कि गोवंश पर टूटे इस कहर से पशुपालकों और किसानों का नुकसान हुआ है। पूनिया ने गहलोत सरकार से मांग की है कि जिन पशुपालकों या किसानों के पशुओं को नुकसान हुआ है उन्हें सरकार की तरफ से प्रति मवेशी 50 हजार रुपए की राशि दी जाए। इसके लिए भाजपा पूरे प्रदेश में जोरदार आंदोलन करेगी। और ये मांगे मनवा कर रहेगी।

राहुुल गांधी पर कसा तंज

पूनिया ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर तंज कसते हुए कहा कि वे कांग्रेस के बड़े राष्ट्रीय नेता का भाषण देख रहे थे तेजाब फिल्म की माधुरी दीक्षित की तरह…एक दो तीन….दस तक गिनती गिनूंगा और राजस्थान के किसानों का कर्जा माफ हो जाएगा। पूनिया ने इस बात पर चुटकी लेते हुए कहा कि ये तो भगवान कृष्ण भी नहीं कर पाएंगे तो ये देश में कौन सा अवतार आ गया है…। लेकिन ये कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी में अंतर है।    

यह भी पढ़ें- भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर भामाशाह बीमा योजना-गौ सेस के पैसे हड़पने का लगाया आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *