Presidential  Election : राष्ट्रपति चुनाव का दूसरा रूझान आया सामने, द्रौपदी मुर्मू को मिली बढ़त, मिले 809 वोट, सिन्हा को मिले 329 मत, जारी है मतगणना

देश के 15 वें राष्ट्रपति ( Presidential  Election ) के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस चुनाव के पहले रूझान के बाद अब दूसरे…

pres 2 | Sach Bedhadak

देश के 15 वें राष्ट्रपति ( Presidential  Election ) के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस चुनाव के पहले रूझान के बाद अब दूसरे रूझान भी सामने आ गए हैं। द्रौपदी मुर्मू ने मतगणना मेें भारी बढ़त बना ली है। उन्हें इस रूझान में 809 वोट मिले हैं। द्रौपदी मुर्मू को 4,83,299 वोट वैल्यू मिले है। तो वहीं यशवंत सिन्हा को इस रूझान में 44,276 वोट वैल्यू मिले। यानि अब तक उन्हें कुल 1,89,876 वोट वैल्यू मिले हैं। उन्हें 329 वोट मिले हैं, पहले औऱ दूसरे रूझान को मिलाकर अब तक उन्हें 537 वोट मिले। कुल वैध वोटों की गिनती 1886 रही। इससे पहले के रूझान में 15 सांसदों के वोट अमान्य करार दिए गए। अभी 10 राज्यों की मतगणना पूरी हुई है, आगे की काउंटिंग जारी है।

18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद भवन, राज्यों की विधानसभाओं और केन्द्र शासित प्रदेशों में मतदान हुआ था। इस बार राष्ट्रपति चुनाव में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ( Droupadi Murmu ) और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ( Yashwant Sinha ) के बीच मुकाबला है। राष्ट्रपति चुनाव में 99 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाले थे। मतदान के बाद देश भर के सभी मतदान केन्द्रों से मतपेटियां यहां संसद भवन लाई गई थीं। जिनकी मतगणना के बाद पहले रूझान सामने आ गए हैं।

24 जुलाई को खत्म हो रहा है राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल

आज देश को 15 वें राष्ट्रपति मिल जाएंगे। मौजूदा समय में राष्ट्रपति रामनाथ ( Ramnath Kovind ) कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। जिसके बाद आज चुने जाने वाले राष्ट्रपति ( President ) का शपथ ग्रहण 25 जुलाई को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *