Presidential  Election : राष्ट्रपति चुनाव का पहला रूझान आया सामने, द्रौपदी मुर्मू मिले 540 सांसदों के वोट, मतगणना जारी

देश के 15 वें राष्ट्रपति ( Presidential  Election ) के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस चुनाव के पहले रूझान सामने आ गए हैं।…

pres 2 | Sach Bedhadak

देश के 15 वें राष्ट्रपति ( Presidential  Election ) के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस चुनाव के पहले रूझान सामने आ गए हैं। द्रौपदी मुर्मू को 540 सांसदों के वोट मिले हैं। द्रौपदी मुर्मू को 3 लाख 78 हजार वोट वैल्यू मिले है। यशवंत सिन्हा को 1 लाख 45 हजार 600 वोट वैल्यू मिले हैं। यशवंत सिन्हा को 208 वोट मिले। वहीं 15 सांसदों के वोट अमान्य करार दिए गए।

18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद भवन, राज्यों की विधानसभाओं और केन्द्र शासित प्रदेशों में मतदान हुआ था। इस बार राष्ट्रपति चुनाव में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ( Droupadi Murmu ) और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ( Yashwant Sinha ) के बीच मुकाबला है। राष्ट्रपति चुनाव में 99 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाले थे। मतदान के बाद देश भर के सभी मतदान केन्द्रों से मतपेटियां यहां संसद भवन लाई गई थीं। जिनकी मतगणना के बाद पहले रूझान सामने आ गए हैं। कुछ ही देर में मतगणना शुरू होगी।

द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी, गांव में जश्न की तैयारी

NDA की उम्मीदवार ( Droupadi Murmu ) अगर यह चुनाव जीतती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी महिला होंगी जो राष्ट्रपति ( President ) बनेंगी। वहीं चुनाव के दौरान कई विपक्षी दलों ने क्रॉस वोटिंग की थी। जिससे उनकी जीत लगभग पक्की मानी जा रही है। द्रौपदी मुर्मू ( Droupadi Murmu ) के भाई तारिणी सेन ने कहा कि गांव में खुशी का माहौल है। यह हमारे गांव और समुदाय के लिए बेहद गर्व और खुशी की बात है।

24 जुलाई को खत्म हो रहा है राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल

आज देश को 15 वें राष्ट्रपति मिल जाएंगे। मौजूदा समय में राष्ट्रपति रामनाथ ( Ramnath Kovind ) कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। जिसके बाद आज चुने जाने वाले राष्ट्रपति ( President ) का शपथ ग्रहण 25 जुलाई को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *