कल से दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जंबूरी में करेंगी शिरकत

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल से 3 और 4 जनवरी को राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। द्रौपदी मुर्मू कल 3 जनवरी को…

कल से दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जंबूरी में करेंगी शिरकत

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल से 3 और 4 जनवरी को राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। द्रौपदी मुर्मू कल 3 जनवरी को जयपुर आएंगी और यहां के राजभवन में बन रहे संविधान पार्क का निर्माण करेंगी। इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद वे 4 जनवरी को वे पाली के रोहट पहुंचेंगी और राष्ट्रीय जंबूरी में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगी।

कल 11 बजे होगा कार्यक्रम

राज्यपाल कलराज मिश्र, सीएम अशोक गहलोत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की आगवानी करेंगे। इसके बाद वे राजभवन पहुंचेंगी और 11 बजे संविधान पार्क का उद्घाटन करेंगी। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया समेत कई पदाधिकारी और नेता मौजूद रहेंगे।

4 जनवरी को जंबूरी में करेंगी शिरकत

इस कार्यक्रम के बाद द्रौपदी मुर्मू कल ही सेना के विशेष विमान के माउंट आबू के लिए रवाना होंगी। यहां वे ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय महाविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगी।  वे यहीं पर रात्रि विश्राम भी करेंगी। इसके अगले दिन 4 जनवरी को वे विशेष विमान से ही जोधपुर के लिए रवाना होंगी। यहां से वे पाली के रोहट में आयोजित जंबूरी में शिरकत करेंगी।

यह कार्यक्रम 4 से 10 जनवरी तक आयोजित होगा। इस समारोह की अध्यक्षता भी राज्यपाल कलराज मिश्र करेंगे। यह समारोह 4 जनवरी को दोपहर सवा 3 बजे शुरू होगा। द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर सुरक्षा चक्र को बेहद मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए राजभवन से जयपुर एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति कारगेट ने सुरक्षा व्यवस्था जांची और काफिले के साथ रिहर्सल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *