G20 में नीतीश-ममता-सुक्खू समेत विपक्ष के कई प्रमुख नेता शामिल, देखिए तस्वीरें

G-20 Summit 2023 Delhi: विपक्ष के कुछ नेता भले ही केंद्र सरकार पर निशाना साधते नजर आते है लेकिन G20 शिखर सम्मेलन के दौरान विपक्ष की शानदार तस्वीर देखने को मिली है।

sb 2 86 1 | Sach Bedhadak

G-20 Summit 2023 Delhi: विपक्ष के कुछ नेता भले ही केंद्र सरकार पर निशाना साधते नजर आते है लेकिन G20 शिखर सम्मेलन के दौरान विपक्ष की शानदार तस्वीर देखने को मिली है। जहां पर शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के डिनर कार्यक्रम में सभी देशों के राष्ट्राध्यक्ष अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे।

इस दौरान राष्ट्रपति की तरफ कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी डिनर कार्यक्रम के लिए न्योता भेजा गया। इस दौरान विपक्ष के कई CM राष्ट्रपति के डिनर कार्यक्रम में पहुंचे थे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को न्योता नहीं दिया गया। जिससे कांग्रेस की नाराज साफ जाहिर हुई।

विपक्ष के यह CM हुए कार्यक्रम में हुए शामिल

इस डिनर कार्यक्रम में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री के अलावा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल हुए।

sb 2 86 | Sach Bedhadak

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

sb 2 87 | Sach Bedhadak

हेमंत सोरेन और नीतिश कुमार

sb 2 88 | Sach Bedhadak

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

sb 2 90 | Sach Bedhadak

असम CM हिमंता बिस्वा सरमा दिखे एक्टीव

इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सिंगापुर के प्रधानमंत्री के साथ दिखाई दिए। इसके अलावा ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक के साथ भी सरमा का फोटो वायरल हो रहा है। इस फोटो में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल सीएम सुक्खू, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत कई नेता मौजूद थे।

sb 2 89 | Sach Bedhadak

कांग्रेस की नाराजगी जगजाहिर

जी20 के डिनर कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को न्योता नहीं दिया गया। जिससे कांग्रेस की नाराज साफ जाहिर हुई। यहीं कारण रहा कि छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत डिनर कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *