Mamta Banerjee Cabinet Expension : प. बंगाल सरकार का कैबिनेट विस्तार, 4 मंत्रियों की छुट्टी, 9 नए चेहरे शामिल

Mamta Banerjee Cabinet Expension : प. बंगाल की ममता सरकार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। इसके साथ ही उनकी केबिनेट में बड़ाफेरबदल…

mamta2 | Sach Bedhadak

Mamta Banerjee Cabinet Expension : प. बंगाल की ममता सरकार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। इसके साथ ही उनकी केबिनेट में बड़ाफेरबदल हो गया है। इन सबमें सबसे दिलचस्प बात यह है कि बाबुल सुप्रियो को ममता सरकार में मंत्री बनाया गया है। इसे एक तरह से बाबुल सुप्रियो के भाजपा छोड़ने के इनाम के रूप में देखा जा रहा है। बाबुल के अलावा 8 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।

4 मंत्रियों की छुट्टी, 9 शामिल

ममता के मंत्रिमंडल से 4 मंत्रियों को उनके पद से हटाया गया है। उनकी जगह पर नए चेहरों को लाया गया इसलके साथ ही कैबिनेट का विस्तार किया गया है। कैबिनेट से हटाए जाने वालों में सौमेन महापात्रा, परेश अधिकारी शामिल हैं। पार्थ चटर्जी को पहले ही मंत्री पद से हटा दिया गया था। वहीं जिन 9 लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली है उनमें बाबुल सुप्रियो, स्नेहाशीष चक्रवर्ती, पार्थ भौमिक, उदयन गुहा, प्रदीप मजूमदार, बिप्लब रॉय चौधरी, बीरबाहा हसदा, ताजमुल हुसैन, सत्यजीत बर्मन शामिल हैं।

इनमें बाबुल सुप्रियो, स्नेहाशीष चक्रवर्ती, पार्थ भौमिक, उदयन गुहा, प्रदीप मजूमदार कैबिनेट में मंत्री बनाए गए हैं। वहीं बिप्लब रॉय चौधरी, बीरबाहा हसदा को स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाया गया है। इसलके अलावा ताजमुल हुसैन, सत्यजीत बर्मन को राज्य मंत्री बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *