भारत जोड़ो यात्रा में दिखाई दी ऐसी दिलचस्प फोटो, जिसमें दिखे राहुल ऐसे…

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को दक्षिण भारत में कई लोगों का प्यार मिल रहा है। साउथ में यह यात्रा बेहद सफल मानी जा…

भारत जोड़ो यात्रा में दिखे कई दिलचस्प नजारे, राहुल गांधी इन तस्वीरों को मिल रहा बेहद प्यार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को दक्षिण भारत में कई लोगों का प्यार मिल रहा है। साउथ में यह यात्रा बेहद सफल मानी जा रही है। राहुल गांधी की इस यात्रा की कई तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं। कहीं वे बच्चों के साथ घुलते-मिलते नजर आ रहे हैं। तो कहीं बुजुर्गों का आशीर्वाद ले रहे हैं। कहीं वे ऑटो चलाने वाले ड्राइवर्स से मिल रहे हैं, तो कहीं लड़कियों से मिलकर उनके हौंसले बढ़ा रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में दिखे कई दिलचस्प नजारे, राहुल गांधी इन तस्वीरों को मिल रहा बेहद प्यार

यह राहुल गांधी की अब तक की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली तस्वीर बन चुकी है। कर्नाटक में भारत जोडो़ यात्रा के दौरान वे जब जनता को संबोधित कर रहे थे तब ही तेज बारिश शुरू हो गई, कई लोग जाने लगे थे तो गई लोग वहीं मौजूद थे। कुर्सियां खाली होती जा रही थीं लेकिन राहुल गांधी ने तेज बारिश के बीच ही अपना भाषण पूरा किया।

भारत जोड़ो यात्रा में दिखे कई दिलचस्प नजारे, राहुल गांधी इन तस्वीरों को मिल रहा बेहद प्यार

यह तस्वीर सोनिया गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की है। इस तस्वीर में राहुल गांधी सोनिया गांधी के जूतों के फीते बांधते हुए नजर आ रहे हैं। अगर सोनिया और राहुल की नेताओं की छवि को बाहर कर दें कि तो यह एक मां की फिक्र करते बेटे की तस्वीर नजर आएगी। दरअसल भारत जोडो़ यात्रा में सोनिया गांधी ने काफी दूरी तक पैदल यात्रा की थी। बीत में उनके जूते का फीता खुल गया था जिसे राहुल गांधी ने बांधा था।

भारत जोड़ो यात्रा में दिखे कई दिलचस्प नजारे, राहुल गांधी इन तस्वीरों को मिल रहा बेहद प्यार

यह तस्वीर कर्नाटक के वेल्लूर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की है। इस तस्वीर में राहुल गांधी ऑटो रिक्शा चालकों के साथ नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है। जिसमें ये रिक्शा चालक राहुल गांधी से मिलने के लिए खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं राहुल गांधी ने भी इन ड्राइवर्स का काफी गर्मजोशी से स्वागत किया।

भारत जोड़ो यात्रा में दिखे कई दिलचस्प नजारे, राहुल गांधी इन तस्वीरों को मिल रहा बेहद प्यार

यह तस्वीर भी कर्नाटक की है। देश की संस्कृति को समेटे यह तस्वीर अपने आप में ही काफी रंग लिए हुए हैं। इन महिलाओं के चेहरे पर खुशी देख कर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे राहुल गांधी से मिलने और इस भारत जोड़ो यात्रा में आने तके लिए कितनी उत्साहित हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में दिखे कई दिलचस्प नजारे, राहुल गांधी इन तस्वीरों को मिल रहा बेहद प्यार

यह तस्वीर भारत जोड़ो यात्रा के बीच हुए एक कार्यक्रम की है। इस तस्वीर में हाथ में माइक थामे इन छोटी बच्चियों का हौंसला राहुल गांधी किस तरह बढ़ा रहे हैं वह उनके देखने के अंदाज से ही पता चल जाता है। बच्ची माइक पर बोलने से थोड़ा हिचकिचाती है लेकिन राहुल गांधी बच्ची का उत्साह बढ़ाते हैं इस तस्वीर को भी लोगों ने काफी पसंद किया था।

भारत जोड़ो यात्रा में दिखे कई दिलचस्प नजारे, राहुल गांधी इन तस्वीरों को मिल रहा बेहद प्यार

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि भारत जोड़ो यात्रा में कई रंग निखर कर सामने आ रहे हैं। उनमें से एक रंग यह भी है। यह यात्रा जहां-जहां से निकल रही है। वहां राहुल गांधी को देखने के लिए लोग आ रहे हैं। इन्हीं में से यह महिला अपनी इस छोटी सी बच्ची के साथ पहुंची। जिसे राहुल गांधी दुलारते दिखाई दिए।

भारत जोड़ो यात्रा में दिखे कई दिलचस्प नजारे, राहुल गांधी इन तस्वीरों को मिल रहा बेहद प्यार

इस तस्वीर में राहुल गांधी यात्रा में आई एक महिला के मास्क की डोरी बांधते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को भी काफी पसंद किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *