Independence Day 2023: इस साल देश मनाएगा 76वां या 77वां स्वतंत्रता दिवस? अगर है उलझन तो यहां दूर करें

15 अगस्त को देश अपना स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशवासियों में खासा जश्न का माहौल है। इस दिन देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावार करने वाले वीर शहीदों को याद किया जाता है।

image 5 1 | Sach Bedhadak

Independence Day 2023: 15 अगस्त को देश अपना स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशवासियों में खासा जश्न का माहौल है। इस दिन देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावार करने वाले वीर शहीदों को याद किया जाता है।

देश की राजधानी दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री द्वारा ध्वजारोहण किया जाता है। कई लोगों में स्वतंत्रता दिवस पर देश की आजादी को कितने साल हुए इसको लेकर असामंजस्य की स्थिति बनी रहती है। इसके बारें मे आइए जानते है।

आजादी का 76 जश्न मना रहा देश

देश को अग्रेजी हुकुमत से 15 अगस्त 1947 के दिन आजादी मिली। 15 अगस्त 1948 को ठीक एक साल बाद आजादी की सालगिरह मनाई गई। इसी के साथ 2023 में देश आजादी का 76वां जश्न मना रहा है वहीं, इसी के साथ भारत की आजादी को 76 साल पूरे हो गए है।
कई लोग तर्क देते है कि देश ने अपना पहला स्वतंत्रता दिवस 1947 में मनाया था, इसीलिए साल 2023 में देश को अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाना चाहिए, लेकिन आधिकारिक तौर देश इस साल 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है।

देशभर में उत्साह को माहौल

देश की आजादी के 77 साल पूरे होने के मौके पर 15 अगस्त को दिल्ली में हर बार की तरह इस बार भी बड़े आयोजन की तैयारी पूरी हो गई है। आजादी के जश्न को मनाने के लिए दिल्ली के लाल किले पर लोगों को हुजूम देखने को मिलेगा। लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लगभग तीन हजार खास मेहमानों को न्यौता भेजा गया है। 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर देश के नाम पीएम मोदी का संबोधन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *