RBI का बड़ा ऐलान, 2000 रुपए के नोट होंगे बंद, 30 सितंबर तक बदलवा सकेंगे लोग

नई दिल्ली। अगर आपके पास 2,000 रुपए का नोट है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2,000 हजार रुपए…

New Project 2023 05 19T191645.530 | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। अगर आपके पास 2,000 रुपए का नोट है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2,000 हजार रुपए के नोट को लेकर बड़ी घोषणा की है। 2,000 रुपए के नोट का सर्कुलेशन बंद होने जा रहा है। जिसके पास भी 2,000 के नोट का नोट है आरबीआई उनसे वह नोट वापस लेगी। अगर आपके पास भी 2,000 रुपए का नोट है तो आप 30 सितंबर तक इसे बदलवा सकेंगे। हालांकि, 2,000 रुपए के मौजूदा नोट चलते रहेंगे, लेकिन मौजूदा नोट अमान्य नहीं होंगे।

नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद मार्केट में आया था 2000 रुपए का नोट…

बता दें कि नवंबर 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपए के नोट को लेकर नोटबंदी कर दी थी। जिसके बाद 2,000 रुपए का नोट नवंबर 2016 में मार्केट में आया था। केंद्र सरकार ने इसकी जगह नए पैटर्न में 500 का नया नोट और 2,000 रुपए का नोट जारी किया था।

साल 2018 से नोट की प्रिंटिंग हुई बंद…

आरबीआई ने 2019 से 2,000 रुपए के नोटों की छपाई बंद कर दी है। 2,000 रुपए के नोट को आरबीआई एक्ट 1934 के सेक्शन 24 (1) के तहत लाया गया था। पुराने 500 और 1000 रुपए को नोटों के बंद होने के बाद करेंसी रिक्वायरमेंट के चलते इन नोटो को लाया गया था। 2,000 रुपए को लाने का उद्देश्य दूसरे नोट पर्याप्त मात्रा में बाजार में आने के बाद खत्म हो गया था। इसलिए 2,000 रुपए के बैंकनोट्स की प्रिंटिंग 2018-19 में बंद कर दी गई थीं।

एक बार में 20 हजार रुपए के नोट बदले जाएंगे…

आरबीआई ने बैंकों को निर्देश दिए हैं कि 30 सितंबर इन नोटों को बदलते रहें। एक बार बीस हजार रुपए के नोट ही बदले जाएंगे। लोग 2,000 रुपए के नोट बैंक खातों में जमा करा सकेंगे या फिर उन्हें अन्य मूल्य के नोटों के साथ किसी भी बैंक शाखा में जाकर एक्सचेंज करा सकेंगे। यह प्रक्रिया 23 मई से शुरू होगी और 30 सितंबर 2023 को खत्म होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *