Film Kaali Poster Controversy : थम नहीं रहा काली पोस्टर विवाद, ममता बनर्जी ने किया बचाव, लीना और महुआ मोइत्रा के खिलाफ देश भर में FIR

फिल्म काली का पोस्टर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश भर में फिल्म की निर्माता लीना और सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ…

kaali poster video

फिल्म काली का पोस्टर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश भर में फिल्म की निर्माता लीना और सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मामले में विरोध न करने की नसीहत तक दे डाली है।

‘ऐसे मामलों में न हो विवाद’

प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि ऐसे नकारात्मक मामले में विवाद नहीं करना चाहिए। लोगों से काम करते वक्त गलतियां हो जाती हैं। इसे इतनी गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। हमें भावनाओं को समझना चाहिए।

‘महुआ मोइत्रा पर असम, दिल्ली, रांची में FIR’

TMC सांसद के खिलाफ अब असम, दिल्ली, रांची में FIR दर्ज हो गई है। असम के हलैकंडी थाने में बजरंग दल ने महुआ के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है।इसके साथ ही महुआ और लीना के खिलाफ दिल्ली में भी FIR दर्ज की गई है। वहीं रांची में भी महुआ मोइत्रा, लीना मणिमेकलाई, आशा ओनाचलन और काली फिल्म के एडिटर श्रवण के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

लीना ने एक और किया विवादित ट्वीट

फिल्म की प्रोड्यूसर और डायरेक्टर लीना मणिमेकलाई ने एक नया विवादित ट्वीट किया है। जिस पर बवाल मच गया है। इस में उन्होंने एक फोटो ट्वीट की है। जिसमें शिव-पार्वती का रूप रखे दो लोगों को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है।

लीना ने यह ट्वीट सुबह 7.15 बजे किया था। इस ट्वीट पर उन्होंने लिखा – ‘कहीं और’। लीना के इस ट्वीट को लेकर अब आम जनता से लेकर राजनेताओं में गुस्सा देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *