CBSE Class 10 Result 2022 : 12 वीं के बाद आए CBSE के 10 वीं के नतीजे, 94.40% अभ्यर्थी हुए पास, त्रिवेंद्रम रीजन फिर रहा अव्वल

CBSE Class 10 Result 2022 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE के 10वीं के भी रिजल्ट जारी हो गए हैं। आज यानी 22 जुलाई…

cbse 2 | Sach Bedhadak

CBSE Class 10 Result 2022 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE के 10वीं के भी रिजल्ट जारी हो गए हैं। आज यानी 22 जुलाई को सुबह 10 बजे 12 वीं का परिणाम घोषित किया गया था। इस बार 10 वीं के नतीजों में 94.40 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। इसमें भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 95.21 प्रतिशत लड़कियां इस परीक्षा में पास हुई हैं, वहीं 93.80 प्रतिशत छात्र इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।

छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in, cbse.gov.in, cbseacedmic.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा वे parikshasangam.cbse.gov.in पर भी अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

आपको बता दें कि इस परीक्षा में 21 लाख से भी ज्यादा परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, हालांकि परीक्षा में सिर्फ 20.93 अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे। इस बार के 10वीं के नतीजों में भी त्रिवेंद्रम रीजन के स्टूडेंट्स ने बाजी मारी। इनका पासिंग प्रतिशत 99.68 फीसदी रहा। इसके बाद बेंगलूरू रीजन के स्टूडेंट्स 99.22 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं तीसरे नंबर पर चेन्नई रहा। इसका पासिंग प्रतिशत 98.97 प्रतिशत रहा।

वहीं 98.14 प्रतिशत के साथ अजमेर ( Ajmer ) रीजन ने चौथे स्थान पर कब्जा जमाया है अगर देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो  15 वें स्थान के साथ दिल्ली वेस्ट का पासिंग प्रतिशत 85.94 पर रहा। दिल्ली ईस्ट का पासिंग प्रतिशत 86.96 रहा और यह 14 वें स्थान पर रहा।

ये रहा रीजन वाइज प्रतिशत

  1. त्रिवेंदम     99.68%
  2. बेंगलूरु     99.22%
  3. चेन्नई       98.97%
  4. अजमेर      98.14%      
  5. पटना        97.65%
  6. पुणे           97.41%
  7. भुवनेश्वर   96.46%
  8. पंचकूला     96.33%
  9. नोएडा        96.08%
  10. चंडीगढ़      95.38%
  11. प्रयागराज   94.74%
  12. देहरादून      93.43%
  13. भोपाल        93.33%
  14. दिल्ली ईस्ट  86.96%
  15. दिल्ली वेस्ट  85.94%
  16. गुवाहाटी       82.32%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *