कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू, पीएम मोदी पर गरजे राहुल, कहा-PM मणिपुर के आंसू पोछने नहीं आए

नई दिल्ली। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू हो गई है। राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की।…

New Project 2024 01 14T173553.034 | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू हो गई है। राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 67 दिनों में 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

यात्रा से पहले राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा-2004 से मैं राजनीति में हूं, पहली बार मैं हिंदुस्तान के एक प्रदेश में गया, जहां शासन व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी, जिसे हम मणिपुर कहते थे वह मणिपुर रहा ही नहीं, लेकिन प्रधानमंत्री आपके आंसू पोंछने, आपसे गले लगने नहीं आए। ये शर्म की बात है।

राहुल गांधी ने आगे कहा- हम आपकी सुनने आए हैं, मन की बात सुनाने नहीं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- मोदी जी समंदर में सैर करने जाते हैं, राम-राम जपते हैं लेकिन मणिपुर नहीं आते। उनके मुंह में राम और बगल में छुरी है।
राहुल के साथ अशोक गहलोत, सचिन पायलट, दिग्विजय सिंह, सलमान खुर्शीद, आनंद शर्मा और राजीव शुक्ला जैसे कई सीनियर नेता मणिपुर पहुंचे।

राहुल ने मणिपुर से यात्रा शुरू करने की बताई वजह…

राहुल गांधी ने मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को शुरू करने की वजह बताई बताते हुए कहा- चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा। इसलिए पैदल के साथ-साथ बस यात्रा का फैसला किया। सवाल उठा कि यात्रा कहां से शुरू करें, किसी ने कहा वेस्ट से करो, किसी ने ईस्ट बताया। मैंने साफ कहा- अगली भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ मणिपुर से शुरू हो सकती है। मणिपुर में बीजेपी की नफरत की राजनीति है।

देश के लिए आशा की किरण है भारत जोड़ो न्याय यात्रा…

वहीं राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के एक्स (X) पर ट्वीट करते हुए लिखा- भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर और देश के लिए एक आशा की किरण है। पिछले करीब 10 महीनों से मणिपुर जलता रहा परन्तु वहां की राज्य सरकार और केन्द्र सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई। भाजपा सरकार के शासन में आमजन न्याय से वंचित हो रहे हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन सब लोगों की आवाज मजबूत करेगी।

अधीर रंजन चौधरी बोले, ये विचारधारा की लड़ाई…

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस यात्रा को विचारधारा की लड़ाई बताया है। उन्होंने कहा-मकर संक्रांति के पवित्र अवसर पर न्याय के लिए यह यात्रा मणिपुर से शुरू हो रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में ये यात्रा पूरब से पश्चिम यानी मणिपुर से मुंबई तक जाएगी। यात्रा सफल या असफल हो, ये अलग बात है, ये विचारधारा की लड़ाई है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ही देश को बचा सकती है। इस यात्रा का चुनाव में जीत या हार से कोई लेना-देना नहीं है।

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों को कवर करेगी। इसमें राहुल 6700 किमी का सफर तय करेंगे। यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

यह खबर भी पढ़ें :- समंदर में 16.5 KM का 6 लेन हाइवे…अब 2 घंटे का सफर 20 मिनट में, जानें-देश का सबसे लंबा ब्रिज क्यों है खास?

यूपी में सबसे ज्यादा समय तक रहेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा…

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा एक दिन के लिए मणिपुर में रहेगी। इसके बाद यह नगालैंड में प्रवेश करेगी और दो दिनों में 257 किमी और 5 जिलों को कवर करेगी और आठ दिनों में असम में 833 किमी और 17 जिलों को कवर करेगी। इसके बाद यात्रा एक-एक दिन के लिए अरुणाचल प्रदेश और मेघालय जाएगी।

पश्चिम बंगाल में पांच दिनों तक चलेगी यात्रा…

वहीं भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल में पांच दिनों तक चलेगी, जिसमें 523 किमी और सात जिले शामिल होंगे। बिहार में चार दिन तक 425 किमी और 7 जिलों को कवर किया जाएगा। इसके बाद झारखंड में यात्रा आठ दिन में 804 किमी और 13 जिलों को कवर करेगी।

यह खबर भी पढ़ें :- पति जैसा दिखता था बेटा…शक्ल दिलाती थी पुराने रिश्तों की याद, इसी नफरत ने CEO को बनाया बेटे की कातिल!

ओडिशा में चार दिन में 341 किमी कवर करेगी…

ओडिशा में न्याय यात्रा चार दिन में 341 किमी और चार जिलों को कवर करेगी और छत्तीसगढ़ में पांच दिन में 536 किमी और सात जिलों को कवर करेगी। कांग्रेस की यह यात्रा उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 11 दिन का समय बिताएगी और 20 जिलों को कवर करेगी।

एमपी में 7, राजस्थान में एक दिन 128 किमी और 2 जिलों को कवर करेगी

मध्य प्रदेश में यात्रा सात दिनों में 698 किमी और 9 जिलों को कवर करेगी। यह एक दिन में राजस्थान के 2 जिलों जाएगी। राहुल की यह यात्रा गुजरात और महाराष्ट्र में पांच-पांच दिनों तक चलेगी, जो क्रमशः 445 किमी और 479 किमी की दूरी तय करेगी। इसका समापन 20 या 21 मार्च को मुंबई में होगा।