Ayodhya Deepotsav 2023: दीपावली से एक दिन पहले अयोध्या में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड! 24 लाख दीयों से जगमगाएगी राम नगरी

अयोध्या में दीपोत्सव समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए अयोध्या सज-धज कर तैयार है। इसे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का रिहर्सल माना जा रहा है। इस बार अयोध्या में दीपोत्सव को ऐतिहासी बनाने के प्रयास किए जा रहे है।

sb 2 2023 11 10T165754.252 | Sach Bedhadak

Ayodhya Deepotsav 2023: अयोध्या में दीपोत्सव समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए अयोध्या सज-धज कर तैयार है। इसे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का रिहर्सल माना जा रहा है। इस बार अयोध्या में दीपोत्सव को ऐतिहासी बनाने के प्रयास किए जा रहे है। दिवाली से एक दिन पहले 11 नवंबर को राम नगरी अयोध्या करीब 24 लाख दीयों से रोशन होगी। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।

आखिरी दिवाली उत्सव को यादगार बनाया जाएगा

आपको बता दें कि 22 जनवरी को रामलला को पूरी श्रद्धा के साथ मंदिर में स्थापित किया जाएगा। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पीएम मोदी को भी न्योता दिया गया है। रामलला के अस्थाई मंदिर के आखिरी दीपोत्सव को यादगार बनाने की कोशिश की जा रही है। पूरी अयोध्या 24 लाख दीयों से रोशन होगी। दीपोत्सव के साथ ही मंदिर के अभिषेक की भी तैयारी चल रही है।

राज्याभिषेक समारोह में सीएम योगी शामिल होंगे

सीएम योगी आदित्यनाथ राम राज्याभिषेक समारोह में शामिल होंगे और प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्यतम रूप देने के लिए 12 नवंबर को संतों और राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ ही पूरी अयोध्या को रामायण काल के दृश्यों से सजाने का काम शुरू हो गया है। राम की पैड़ी और सरयू घाट समेत प्राचीन तालाबों पर आकर्षक लाइटिंग की गई है और प्राण प्रतिष्ठा तक लेजर शो, लाइट एंड साउंड शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहेंगे।