‘टाइटल लगाने से कोई डकैत साधु नहीं बनता’ असम के CM ने गांधी परिवार को बताया डुप्लीकेट ‘गांधी’

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गांधी परिवार पर सरनेम हड़पने का आरोप लगाते हुए कहा कि टाइटल लगाने से कोई डकैत साधु नहीं बन सकता है।

Himanta Biswa Sarma | Sach Bedhadak

Himanta Biswa Sarma : नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गांधी परिवार पर सरनेम हड़पने का आरोप लगाते हुए कहा कि टाइटल लगाने से कोई डकैत साधु नहीं बन सकता है। उन्होंने सोनिया, राहुल और प्रियंका को डुप्लीकेट गांधी बताते हुए गांधी परिवार से सरनेम छोड़ने का आग्रह किया। उनके इस बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पलटवार करते हुए कहा कि जिस तरह आपका नाम आपके पिता कैलाश नाथ सरमा से पड़ा, वैसे ही राजीव गांधी का अपने पिता फिरोज गांधी से पड़ा।

गुवाहाटी स्थित बीजेपी मुख्यालय में रविवार को एक कार्यक्रम के असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा ने कहा कि जब वोट बंटोरने का समय होता है तो कांग्रेस वाले भारत जोड़ो यात्रा कर लेते है। लेकिन, जब कर्नाटक का चुनाव खत्म हो गया तो वो इंडिया हो गया। अभी ये कह रहे है कि हम लोग इंडिया है। लेकिन, ये लोग डुप्लीकेट के सरदार है। गांधीजी ने देश को आजाद करवाने में भूमिका निभाई और इन लोगों ने गांधी टाइटल को हड़प लिया। ये सारे लोग अब डुप्लीकेट गांधी बन गए है।

उन्होंने कहा कि ये लोग कैसे गांधी बने, इस बारे में मैंने बहुत दिन रिसर्च किया। लेकिन, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी कौनसे फॉर्मूले में गांधी हो गए। इंडिया का पहला स्कैम गांधी टाइटल से ही शुरू हुआ। अब ये लोग हमारे देश को इंडिया बनाना चाहते है। अगर कोई डाकू कल को गांधी उपनाम रख ले तो क्या वह साधु बन जाएगा? आपने इंडिया नाम अपनाकर पाप किया क्योंकि आपने कभी ऐसा कुछ नहीं किया जिससे इंडिया को गौरव मिले।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भारत में सरकार बनाने का सपना त्याग देना चाहिए। किसी दूसरे देश या ग्रह में शायद इस पार्टी को यह मौका मिले। साथ ही उन्होंने कहा कि गांधी परिवार को इंडिया नाम लेने का अधिकार नहीं है। भारत नाम लेना तो दूर की बात है, मेरा विनम्र अनुरोध है कि कम से कम राहुल गांधी को ‘गांधी’ उपनाम छोड़ देना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें:-अब केंद्रीय विभागों में CET के जरिए होंगी भर्तियां, इसी साल से भरे जाएंगे ये पद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *