ये छोटा सा फल करेगा आपके सेहत से जुड़ी सारी परेशानियों को दूर

गर्मियों ने दस्तक दे दी है इसी के साथ गर्मियों के फल भी बाजार में आने लगे हैं। बस कुछ ही दिनों में बाजार में…

cherry | Sach Bedhadak

गर्मियों ने दस्तक दे दी है इसी के साथ गर्मियों के फल भी बाजार में आने लगे हैं। बस कुछ ही दिनों में बाजार में आपको चेरी भी नजर आएंगी। ये चेरी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती हैं उतनी ही शरीर के लिए फायदेमंद भी होती है। इस छोटे से दिखने वाले फल में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी6, कैल्शियम और आयरन होता है। खास बात ये है कि चेरी के सेवन से आपके आप अपनी इम्यूनिटी भी बड़ा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ और फायदे।

दिल का रखे ख्याल

अगर आप अपने दिल को हेल्दी रखना चाहते हैं तो चेरी का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद पोटेशियम शरीर में मौजूद एक्सट्र सोडियम को बाहर निकालने में मदद करता है। चेरी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

अर्थराइटिस करे चुटकियों में ठीक

अर्थराइटिस किसी बुरी बीमारी है ये तो हम सब जानते हैं। साथ ही इससे ठीक होने के लिए हम कई दवाईयों का सहारा लेते हैं। लेकिन अगर आपके नेचुरल तरीके से ठीक होना है तो आप चेरी का सेवन कर सकते हैं। चेरी में फ्लेवोनॉएड्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हड्डियों और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

वजन करे कम

क्या आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं? तो आप चेरी का सेवन कर आसानी से वजन घटा सकते हैं। चेरी में एंटी-ओबेसिटी के गुण होते हैं। जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। साथ ही, इसमें फाइबर भी पाया जाता है, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है।

अब ले चैन की नींद

ऐसे कई लोग होते हैं जो रात में सही से सो नहीं पाते हैं। साथ ही नींद पूरी न होने के चलते ये लोग चिढ़चिढ़े भी हो जाते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप चेरी का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, चेरी में मेलाटोनिन और एंथोसायनिन पाया जाता है, जो नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में प्रभावी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *