30 की उम्र महिलाओं के लिए होती है महत्वपूर्ण, गंभीर बीमारियों से कुछ ऐसे करें अपना बचाव

पूरी जिंदगी महिलाएं या तो अपने परिवार का ख्याल रखने या फिर बदलती लाइफस्टाइल को एक्सेप्ट करने के चलते अपना ख्याल रख ही नहीं पाती…

women health after 30 1 | Sach Bedhadak

पूरी जिंदगी महिलाएं या तो अपने परिवार का ख्याल रखने या फिर बदलती लाइफस्टाइल को एक्सेप्ट करने के चलते अपना ख्याल रख ही नहीं पाती हैं। लेकिन 30 की उम्र औरतों के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि 30 के बाद महिलाओं के शरीर में कई सारे बदलाव होते हैं और अगर वो सही तरीके से अपने शरीर का ख्याल न रख पाई तो आगे आने वाली एज में महिलाओं को शरीर से जुड़ी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस लिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी फिटनेस टिप्स जिससे आप अपनी 30 की उम्र में एक दम फिट रहेंगे।

अपनी लाइफस्टाइल का रखे ध्यान

अगर आप 30 की उम्र में कदम रख चुकी हैं तो यही समय है आपको अपनी हेल्थ पर ध्यान रखने का। एक उम्र के बाद आपके शरीर में कई बदलाव होते हैं, साथ ही आपका मेटाबोलिज़्म भी धीमा हो जाता है। इसके चलते आपको वजन बढ़ने का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि, रोजाना योग करें।

नियमित रूप से चेकअप है जरूरी

एक उम्र के बाद हमारे हार्मोन में काफी बदलाव आता है। इसलिए आपको समय-समय पर अपनी जांच करवाते रहनी चाहिए। आपको बता दें कि, जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है उसके साथ शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरॉन का स्तर बदलने लगता है। इसके बदलने की वजह से आपको अनियमित पीरियड, चिंता, वज़न में बदलाव, मूड में बदलाव की परेशानी हो सकती है।

त्वचा की देखभाल है जरूरी

30 के बाद को सकता है कि आपकी त्वचा मुरझाइ और चमक में कमी लगे। लेकिन आप इसका भई इलाज कर सकती हैं, जितना हेल्दी हो सके खाएं। साथ ही अच्छी नींद लें और रोजाना व्यायाम करें।

मानसिक स्वास्थ है महत्वपूर्ण

बदलते हॉर्मोनस के चलते हो सकता है कि, आपको काफी तनाव महसूस हो इसलिए अपनी मेंटल हेल्थ का विशेष रूप से ख्याल रखें। साथ ही अगर आप कभी डिप्रेस्ड फील करते हैं तो सबसे पहले मदद मांगे और कोशिश करें कि, सही समय पर इलाज लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *