‘क्रेक’ से ‘आर्टिकल 370’ की तीन गुना कमाई, हीरो पर बहुत भारी पड़ी हीरोइन!

यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने विद्युत जामवाल की फिल्म ‘क्रेक’ से तीन गुना कमाई कर डाली है।

Yami Gautam vs vidyut jamwal | Sach Bedhadak

शिवराज गुर्जर, जयपुर। बॉलीवुड मूवीज इन दिनों अच्छा बिजनेस कर रही हैं। शाहिद कपूर, कृति सेनोन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जीया’ हिट हो चुकी है। पिछले शुक्रवार को दो फिल्में रिलीज हुईं- ‘क्रेक’ और ‘आर्टिकल 370’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इन दोनों मूवीज की खास बात यह है कि एक मूवी में दो हीरो हैं और एक में दो हीरोइनें। यानी कि एक हीरो ओरिएंटेड मूवी है और एक हीरोइन ओरिएंटेड। क्रेक में जहां विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल हैं, वहीं आर्टिकल 370 में यामी गौतम और प्रियमणि हैं।

दोनों ही मूवीज एक्शन थ्रिलर हैं। बॉक्स ऑफिस पर दोनों आमने-सामने हैं। यहां पर दोनों हीरोइनें यामी गौतम और प्रियमणि, हीरो विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल पर भारी ही नहीं बहुत भारी पड़ रही हैं। कमाई की तुलना करें तो आर्टिकल 370 की कमाई क्रेक से करीब तीन गुना ज्यादा है।

यह खबर भी पढ़ें:-अक्षय कुमार ने उदयपुर में गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण के लिए दिया 1 करोड़ का दान, बच्चों संग की पूजा

आर्टिकल 370 ने 5 दिन में किया 44 करोड़ 60 लाख रुपए का कलेक्शन

यामी गौतम और प्रियामणि की फिल्म आर्टिकल 370 भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कलक्शे न कर रही है। फिल्म ने पांच दिन में 44 करोड़ 60 लाख रुपए का वर्ल्डवाइड कलक्शे न कर लिया है। मंगलवार को भी आर्टिकल 370 ने भारत में 3 करोड़ 55 लाख रुपए की कमाई की। बात करें पहले दिन न की तो फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श अनुसार आर्टिकल 370 ने 23 फरवरी को भारत में 6 करोड़ 12 लाख रुपए के साथ ओपनिंग ली थी। यह एक अच्छी शुरुआत थी।

दूसर दिन शनिवार को फिल्म ने 9 करोड़ आठ लाख रुपए और तीसरे दिन संड को 10 करोड़ 25 लाख रुपए की भारत में नेट कमाई की। सोमवार को 3 करोड़ 60 लाख रुपए और मंगलवार को 3 करोड़ 55 लाख रुपए के कलक्शेन के साथ भारत में 32 करोड़ 60 लाख रुपए की नेट कमाई कर ली।

क्रेक: 5 दिन में कमाए 13.50 करोड़

विद्युत जामवाल की क्रेक: जीतेगा तो जीएगा भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। सेकनिल्क के अनुसार मूवी ने पांच दिन में 13.50 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के अनुसार मूवी ने पहले दिन 23 फरवरी को 4 करोड़ 11 लाख रुपए के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग ली थी। शनिवार को मूवी ने 2.30 करोड़, रविवार को 2.40 करोड़, सोमवार को 1.10 करोड़ और मंगलवार को एक करोड़ के कलेक्शन के साथ पांच दिन में भारत में 12 करोड़ 25 लाख रुपए का ग्रोस तथा 10 करोड़ 91 लाख रुपए का नेट कलेक्शन किया है।

यह खबर भी पढ़ें:-7वीं बार वारंट जारी, मशहूर फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा फरार घोषित

यामी की इस साल की पहली हिट!

आर्टिकल 370 यामी गौतम की साल 2024 की पहली मूवी है। यामी के लिए खुश होने वाली बात यह है कि यह फिल्म हिट होने की ओर बढ़ रही है। ऐसा होता है तो 2024 की यामी की यह पहली हिट होगी। साल 2023 भी एक्ट्रेस यामी के लिए अच्छा रहा था। पिछले साल भी यामी की ओएमजी 2 हिट रही थी। हालांकि, यामी की 2023 में तीन मूवीज रिलीज हुई थी-लोस्ट, चोर निकल के भागा और ओएमजी 2। इनमें से ओएमजी 2 ही बॉक्स ऑफिस फतेह कर पाई थी और यामी के खाते में एक और हिट आ गई थी।