गरीब महिला ने सुहाना से मांगे पैसे, शाहरुख की लाडली ने दे दिए 1000 रुपए…सोशल मीडिया पर मुरीद हुए लोग

Suhana Khan Video: शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान बिल्कुल अपने पापा के नक्शेकदम पर चल रही हैं। बड़े दिलवाली है सुहाना खान। सोशल मीडिया पर सुहाना का लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है।

Suhana Khan 1 | Sach Bedhadak

Suhana Khan Video: शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान बिल्कुल अपने पापा के नक्शेकदम पर चल रही हैं। बड़े दिलवाली है सुहाना खान। सोशल मीडिया पर सुहाना का लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने पर्स से पैसे निकालकर जरूरतमंदों को देती नजर आ रही हैं। यह वाकया उस समय का है जब वह एक रेस्टारेंट से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी में बैठने जा रही थीं। इस दौरान उन्होंने एक जरूरतमंद महिला को दो बार पैसे निकालकर दिए।

महिला खुशी के मारे फूल नहीं समा रही है वह बांहें फैलाकर सुहाना के बड़े दिल की तारीफ कर रही हैं। सुहाना खान का यह रूप देखकर उनके फैंस फिदा हुए जा रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। क्या आपने देखा सुहाना का यह वीडियो नहीं ना तो नीचे देखिए बहुत ही प्यारा मूवमेंट है।

यह खबर भी पढ़ें:-सनी पाजी ने बड़े पर्दे पर मचाई ‘गदर’, पहले दिन 130 करोड़ कमाए, अक्की का पटाखा ‘OMG 2’ हुआ फुस्स!

Suhana Khan | Sach Bedhadak

पॉपुलर स्टारकिड हैं सुहाना

सुहाना खान बॉलीवुड की एक पॉपुलर स्टारकिड हैं। वो जहां भी जाती हैं, पैपराजी के कैमरे हमेशा उनका पीछे करते रहते हैं। पैपराजी उनके हर मूवमेंट को अपने कैमरे में कैद करना चाहते हैं। जल्द ही सुहाना ‘द आर्चीज’ मूवी से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। लेकिन डेब्यू से पहले सुहाना शोबीज की दुनिया में पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उनके फैंस उनके सोशल मीडिया पर उनके लेटेस्ट वीडियो और फोटोज के लिए टकटकी लगाए इंतजार करते रहते हैं। एक तो सुहाना के फैंस उनकी ग्लैमरस फोटोज पर वैसे ही फिदा है अब उनका बड़ा दिल देखकर जबरे फैन हो गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-‘Gadar 2’ और ‘OMG 2’ पर भारी पड़ी रजनीकांत की ‘जेलर’, 2 दिन में की 75 करोड़ की कमाई

क्या है वीडियो में

सुहाना जो लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है वह मुंबई में एक इंवेट का है। इंवेट से लौटते वक्त जब सुहाना अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ने लगीं तो कुछ जरूरतमंद लोग उनसे पैसे मांगने लगे। इस पर सुहाना खान ने फटाक से अपना पर्स खोलकर उसमें से पैसे निकालकर एक महिला को पकड़ा दिए। इसके बाद उन्होंने एक और नोट निकालकर दे दी।

सुहाना को गरीबों को इस नोट बांटते देख उनके फैंस जबरे फैन हो गए। एक यूजर ने लिखा, ‘वो बहुत स्वीट है।’ पापा के संस्कार। एक और ने लिखा, ‘ये कितनी स्वीट है, वर्ना सेलैब्स मीडिया के सामने भी इग्नोर करके चले जाते हैं।’ एक और ने कॉमेंट किया, ‘बाप पर गई है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *