शादी के अगले दिन दुल्हन की करतूत! सुहागरात पर कर दिया ये कांड! दूल्हे को होश आने पर खुला राज

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। शादी के एक दिन बाद ही लुटेरी दुल्हन ने सुहागरात पर नशीला पानी…

New Project 37 | Sach Bedhadak

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। शादी के एक दिन बाद ही लुटेरी दुल्हन ने सुहागरात पर नशीला पानी पिलाकर परिवार को बेहोश किया। इसके बाद घर में रखे हुए लाखों रुपए के गहने व कैश समेट कर फरार हो गई। पीड़ित दूल्हे ने लुटेरी दुल्हन सहित गिरोह के खिलाफ तूंगा थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि पाटन तूंगा निवासी एक दूल्हे (30) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। दूल्हे ने शिकायत में बताया कि नवंबर-2022 में उसका रिश्तेदार संतोष कुमार मिलने के लिए घर आया था। बातचीत के दौरान संतोष ने उसकी शादी कराने के लिए यूपी निवासी प्रिया नाम की लड़की व उसके परिवार के बारे में बताया। संतोष ने रिश्ता पसंद आने पर शादी कराने के एवज में 2 लाख रुपए की मांग रखी। अप्रैल-2023 में शादी कराने की कहकर दूल्हे से 1.60 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद 29 अप्रैल 2023 को यूपी के प्रयागराज में शादी करवाना तय हो गया।

दुल्हन को लाने की कहकर हुए फरार…

दूल्हे के परिजनों ने शादी की सब तैयारियां कर ली थी। वहीं 28 अप्रैल को बारात बस से यूपी के प्रयागराज के लिए रवाना हुई। 29 अप्रैल को प्रयागराज के आजाद सिंह गेस्ट हाउस में बाराती पहुंच गए। रिश्तेदार संतोष के साथ दुल्हन प्रिया के ताऊ राम बहादुर और ताई निर्मला देवी गेस्ट हाउस में मिले और 50 हजार रुपए मांगते हुए दुल्हन को पार्लर से लेकर आने की कहा। इसके बाद वो रुपए लेकर दुल्हन के साथ फरार हो गए। बार-बार संपर्क करने पर भी रिश्तेदार संतोष ने जवाब नहीं दिया। करीब 3 घंटे बाद रात 11 बजे रिश्तेदार संतोष गेस्ट हाउस आया और कहा कि लड़की वाले 2 लाख रुपए और डिमांड रहे हैं।

दुल्हन के रिश्तेदारों को दिए थे रुपए…

30 अप्रैल को दुल्हन के ताऊ-ताई फिर गेस्ट हाउस पहुंचे। शादी के लिए डिमांड के अनुसार ताऊ-ताई और उनके दो रिश्तेदार को 2 लाख रुपए ऑनलाइन पेमेंट कर दिए। कुल मिलाकर 4.10 लाख रुपए लेने के बाद शाम को दुल्हन को मंदिर में बुलाकर शादी करवा दी। शादी करवाकर दुल्हन को विदा कर दिया। 1 मई की रात करीब 12 बजे बाराती अपने घर पहुंचे।

सुहागरात पर गहने लूटकर फरार हुई दुल्हन…

ससुराल पहुंचने के बाद नई नवेली दुल्हन के स्वागत के सारे रीति-रिवाज किए गए। सुहागरात पर दुल्हन प्रिया ने पीने के पानी में नशीला पदार्थ मिला दिया। नशीला पानी पीते ही परिवार के सभी सदस्यों को नींद आने लगी। परिवार के बेहोश होने पर दुल्हन प्रिया घर की अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने व 20 हजार रुपए लूट लिए। सोने की चूड़ियां, नथ, टीका, 2 टॉप्स, बाली, मंगलसूत्र, अंगूठी और चांदी की पायजेब, चटकी, माला लेकर रात के अंधेरे में दुल्हन फरार हो गई।

लुटेरी दुल्हन ने मटके के पानी में डाला नशीला पदार्थ…

पीड़ित के बड़े भाई ने बताया कि वारदात के समय घर में माता-पिता सहित 6 सदस्य मौजूद थे। लुटेरी दुल्हन ने मटके के पानी में नशीला पदार्थ डाल दिया। परिवार के सदस्यों के खाना खाने के बाद पानी पीने पर सभी को नींद आने लगी। रात करीब 12 बजे तक सभी बेहोश हो गए और दुल्हन गहने-नकदी लूटकर फरार हो गई।

होश आया तो लूट का चला पता…

रात करीब 2 बजे दूल्हे को होश आया। पत्नी को गायब देकर उसे सब जगह ढूंढा, लेकिन उसका पता नहीं चला। घर की अलमारी में रखे गहने-कैश गायब देखकर लुटेरी दुल्हन के वारदात करने का पता चला। झूठी शादी रचाकर आरोपी रिश्तेदार के लुटेरी दुल्हन गैंग के साथ मिलकर गहने-कैश हड़प लिए। धोखे का एहसास होने पर पीड़ित ने आरोपी रिश्तेदार, लुटेरी दुल्हन सहित 7 जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *