सनी लियोनी के ‘बार्बी डॉल’ में धमाल करने वाले सिंगर डी कैली की कहानी, दिल्ली से कैलिफोर्निया तक का सफर

सिंगिग एक ऐसी कला है जिसमें समय के साथ लगातार बदलाव हुआ है। आज के समय में भी लोग अपने अपने तरीके के गाना सुनना पसंद करते है। आजकल म्यूजिक इंडस्ट्री में नए-नए सिंगर भी सामने आ रहे है।

sb 2 2023 09 16T193803.782 | Sach Bedhadak

Singer De Cali: सिंगिग एक ऐसी कला है जिसमें समय के साथ लगातार बदलाव हुआ है। आज के समय में भी लोग अपने अपने तरीके के गाना सुनना पसंद करते है। आजकल म्यूजिक इंडस्ट्री में नए-नए सिंगर भी सामने आ रहे है। म्यूजिक इंडस्ट्री के तमाम गायक और उनके बनाए गाने को लोग सुनते हुए उनको अपनी निजी जिंदगी से जोड़ते हैं।

जिससे यह गाने हमें और अधिक आकर्षित लगते है। आज के समय में म्यूजिक के प्रति लोगों का रुझान दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। आजकल हर किसी का अपना संगीत स्वाद और पसंदीदा गायक भी है। ऐसे ही सिंगर डी कैली इस समय सभी के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

गाना ‘बार्बी डॉल’ रिलीज

हाल ही में सनी लियोनी का नया गाना ‘बार्बी डॉल’ रिलीज हुआ है, जिसको अभी तक यूट्यूब पर 14 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने में कैली के साथ एक्ट्रेस सनी लियोनी ने काम किया है। इस गाने के रिलीज होने के बाद से डी कैली काफी चर्चा में हैं।

13 साल की उम्र में गए कैलिफोर्निया

डी कैली का जन्म दिल्ली में हुआ था और फिर 13 साल की उम्र में कैलिफोर्निया चले गए। जब केली हाई स्कूल में थे तो संगीत उनका जुनून बन गया। संगीत के प्रति अपना ज्ञान बढ़ाने के लिए उन्होंने लॉस एंजिल्स रिकॉर्डिंग स्कूल में प्रवेश लिया। डी कैली का गाना ‘चोरनी’ जिसमें रैपर इक्का भी हैं, को यूट्यूब पर अब तक लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं।

पंजाबी इंडस्ट्री के जाने माने कलाकारों में से एक

डी कैली संगीत में अपनी विशिष्टता के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं। केली आज पंजाबी संगीत उद्योग में सबसे प्रतिभाशाली और होनहार कलाकारों में से एक हैं। उनकी एक अनोखी शैली और आवाज है, जो उन्हें दूसरों से अलग करती है। डी कैली का संगीत दूसरों से बहुत अलग है। डी कैली की संगीत शैली शहरी हिपहॉप है जो युवा पीढ़ी को बहुत पसंद है।