Shambhu Song Release: भगवान शिव बनकर अक्षय कुमार ने किया तांडव, जारी हुआ ‘शंभू’ सांग

Shambhu Song Release: अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री में बेस्ट अभिनेताओं में शुमार हैं। वो अपनी अदाकारी से लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं।…

shambhu 01 | Sach Bedhadak

Shambhu Song Release: अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री में बेस्ट अभिनेताओं में शुमार हैं। वो अपनी अदाकारी से लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। अक्षय कुमार का गाना ‘शंभू’ रिलीज हो गया है, जिसमें अभिनेता भगवान शिव के अवतार में नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने इस गाने में अपनी आवाज देने के साथ ही तांडव करते हुए दिखाई दे रहे है। अक्षय कुमार ने हाल ही में ‘शंभू’ का टीजर शेयर किया था और रिलीज की अपटेड दी थी। वहीं, अब 5 फरवरी को गाना जारी कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:- ‘एनिमल’ ने राम के लिए छोड़ा मांसाहार, महाबली हनुमान बनेंगे सनी देओल

अक्षय कुमार का महादेव अवतार
‘शंभू’ के टाइटल वाले इस गाने को अक्षय कुमार ने अपनी आवाज दी है। इसके साथ ही वीडियो में उन्होंने शानदार परफॉर्म भी किया है। इससे पहले अक्षय कुमार इस लुक में ओएमजी 2 वाले लुक में नजर आ रहे हैं। इस मूवी में भी वो भगवान शिव के लुक में नजर आये थे। वहीं ‘शंभू’ में खुद भगवान शिव बने हुए दिखाई दे रहे है।

अक्षय कुमार की टीम
‘शंभू’ सांग को अक्षय कुमार ने सुधीर यदुवंशी और विक्रम मॉन्ट्रोज के साथ मिलकर गाया है। वहीं, गाने के लिरिक्स अभिनव शेखर ने लिखें हैं, जबकि कोरियाग्राफी की जिम्मेदारी गणेश आचार्य ने उठाई है।

अक्षय कुमार की आगामी फिल्में

अगर अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो अभी कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रहे हैं। इनमें सबसे आगे उनकी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां चल रही है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ एक्शन करते हुए दिखाई आए थे। इसके अलावा अक्षय कुमार के पास ‘हाउसफुल 5’, ‘राउडी राठौर 2’, ‘वेलकम 3’ और ‘स्काई फोर्स’ समते कई फिल्में है।