Parineeti Raghav Wedding: उदयपुर में बजेगी परिणीति-राघव की शहनाई, झीलों के बीच है शाही इंतजाम

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Marriage : परिणीति चोपड़ा और राघव चड्‌ढ़ा की शादी का पूरा शेड्यूल आया सामने। जाने संगीत सेरेमनी से विदाई तक पूरी डिटेल्स।

Parineeti Chopra Raghav Chadha | Sach Bedhadak

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Marriage: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्‌ढ़ा शादी करने जा रहे हैं। इस कपल ने शादी के लिए दुनिया के टॉप थ्री फाइव स्टार होटल्स में से एक उदयपुर के होटल द लीला पैलेस को चुना है। इस होटल में परिणीति चोपड़ा की शादी की रस्में होंगी। जिस सुईट में परी की चूड़ा रस्म होगी, वहां का एक रात का किराया 10 लाख रुपए है। होटल में 8 तरह के सूईट और 80 कैमरे हैं। डायनिंग एरिया पूरा कांच का बना हुआ है।

झील के बीच बना है ये होटल

राघव-परिणीति ने अपनी शादी के लिए उदयपुर के होटल लीला पैलेस को चुनने के पीछे खास बात यह है कि यह चारों से पिछोला झील और अरावली की पहाड़ियों से घिरा है। इस होटल की थीम ही महलों जैसी है। ऊंची-ऊंची दीवारें, कमरे के अंदर झरोखें जैसे खिड़कियां है और वहा से दिखाई देता झील और अरावली की पहाड़ियों का सुंदर नजारा जो खास मेहमानों को आकृषित करेगा।

leela palace udaipur | Sach Bedhadak

यह खबर भी पढ़ें:-बेशक, यह एक जश्न है…. जवान की सफलता पर किंग खान इमोशनल, कहा- चार सालों से मुंबई में रहकर…

नाव में बारात ले जाएंगे राघव

राघव चड्‌ढ़ा 24 सितंबर को अपनी दुल्हनियां ले जाने के लिए नाव से बारात लेकर जाएंगे। पहले होटल ताज में राघव की सेहरा बंदी का कार्यक्रम होगा। इसके बाद वह नाव से बारात लेकर पास ही लीला होटल में अपनी दुल्हनियां परिणीति चोपड़ा को लाने के लिए जाएंगे। इसकी तैयारी भी जोर-शोर से चल रही हैं। सभी नावों को मेवाड़ का टच देने का कार्य चल रहा है।

लीला पैलेस में 8 तरह के सुईट

उदयपुर के होटल लीला पैलेस में 8 तरह के सूईट है। होटल में रूम्स को भी 8 कैटेगरी में बांटा गया है, जिनका एक दिन का किराया 47 हजार से लेकर 10 लाख रुपए तक है। महाराज, रॉयल, डुपलेक्स और लग्जरी सुईट सबसे महंगे हैं। जबकि ग्रांड हेरिटेज लेक व्यू और ग्रांड हेरिटेज गार्डन व्यू का किराया सबसे कम है।

इस होटल में महाराजा सूईट, रॉयल सुईट, डुप्लेक्स सुइट (02), लग्जरी सुइट, प्राइवेट पूल के साथग्रैंड हेरिटेज गार्डन व्यू रूम सुइट, बालकनी के साथ ग्रैंड हेरिटेज लेक व्यू रूम, अन्य दो सुइट : ग्रांड हेरिटेज लेक व्यू रूम हैं।

leela palace udaipur 1 | Sach Bedhadak

मेहमानों का होगा शाही स्वागत

उदयपुर के लीला पैलेस होटल में आने वाले मेहमानों का शाही स्वागत होता है जो कभी भूलाया नहीं जा सकता है। क्योंकि शाही अंदाज में शाही स्वागत किया जाता है। पुराने जमाने के राजा-महाराजा का जिस तरह से स्वागत किया जाता था, वैसा अंदाजा यहां भी अपना रखा है। गाते हुए कलाकार मेहमानों की अगवानी करते हैं और साथ में फूलों की बरसात भी की जाती है।

90 के दशक की थीम पर होगी महिला संगीत सेरेमनी

परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी के बाद दोपहर में लीला पैलेस में मेहमानों के लिए लंच की व्यवस्था की गई है। उसी शाम संगीत सेरेमनी होगी, जिसकी थीम 90 के दशक पर रखी जाएगी। सामने आए शादी के कार्ड के अनुसार, 24 सितंबर को राघव बारात लेकर लीला पैलेस पहुंचेंगे।

यहां दोपहर 3:30 बजे जयमाला होगी। इसके आधे घंटे बाद शाम 4 बजे राघव-परिणीति अपने परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। रस्में पूरी होने के बाद शाम 6:30 बजे विदाई होगी। इसके बाद रात 8:30 बजे से रिसेप्शन और गाला डिनर होगा।

leela palace udaipur 2 | Sach Bedhadak

यह खबर भी पढ़ें:-Rubina Dilaik ने शादी के 5 साल बाद दी गुड न्यूज, बनेंगी मां, रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर लिखा–‘हम एक

देखिए शादी का पूरा शेड्यूल

23 सितंबर 2023

चूड़ा सेरेमनी- सुबह 10 बजे
संगीत- शाम 7 बजे

24 सितंबर 2023

राघव की सेहराबंदी दोपहर 1 बजे
बारात- दोपहर 2 बजे
जयमाला शाम 3:30 बजे
फेरे- शाम 4 बजे
विदाई- शाम 6:30 बजे
रिसेप्शन- रात 8:30 बजे