Karan-Drisha Wedding Reception: सलमान-आमिर ने जमाया रंग, रणवीर सिंह संग पहुंचीं दीपिका पादुकोण

Karan Deol Drisha Acharya Wedding Reception: सनी देओल के बेटे करण देओल ने अपनी गर्लफ्रेंड दिशा आचार्य से शादी कर ली, जिसमें कपल बहुत ही क्यूट लग रहे हैं।

karan deol and drisha acharya reception | Sach Bedhadak

मुंबई। Karan Deol Drisha Acharya Wedding Reception: सनी देओल के बेटे करण देओल ने अपनी गर्लफ्रेंड दिशा आचार्य से शादी कर ली, जिसमें कपल बहुत ही क्यूट लग रहे हैं। अब शादी के बाद उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। करण देओल के रिसेप्शन में आमिर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, सलमान खान, अनुपम खेर, सुनील शेट्‌टी शामिल है।

सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल के साथ।

करण की वेडिंग पहुंचे प्रेम चोपड़ा

परिवार संग नजर आए बॉबी देओल।

पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ नजर आए कपिल शर्मा।

करण की वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे सुनील शेट्‌टी।

जैकी श्रॉफ इस अंदाज में नजर आए।

रणवीर सिंह के साथ दिलकश अदांज में नजर आईं दीपिका पादुकोण।

धर्मेंद्र के साथ दिखे शत्रुघ्न सिन्हा। जमकर दिए पोज।

बेटे के रिसेप्शन में ऑल ब्लैक लुक में दिखे सनी देओल।

करण और द्रिशा के रिसेप्शन सलमान-आमिर पहुंचे।

करण देओल और द्रिशा आचार्य के रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। करण और द्रिशा के वेडिंग रिसेप्शन में सलमान खान डीप ब्लू सूट पहनकर पहुंचे। जबकि आमिर खान ने अपना लुक सिंपल रखा।

करण देओल और द्रिशा आचार्य ने मुंबई में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में शादी की। दोपहर में उनकी शादी के बाद रात में एक भव्य रिसेप्शन रखा गया। इसमें न्यूलीवेड कपल ने पैपराजी को पोज दिया। करण ब्लैक एंड व्हाइट टक्सीडो में डैपर लग रहे थे, वहीं द्रिशा शिमर गाउन में गॉर्जियस लगी।

करण देओल ने शेयर की शादी की तसवीरें

करण देओल ने द्रिशा आचार्य संग शादी की तसवीरें शेयर की। शादी की तसवीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आप मेरे आज और मेरे सभी आने वाले कल हैं, हमारे जीवन में एक खूबसूरत यात्रा की शुरुआत।” फोटो में करण ने व्हाइट शेरवानी पहना था, जबकि वहीं द्रिशा लाल लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *