खुद पर कंट्रोल नहीं पाई Alia Bhatt, आधी रात फैंस की नींद की खराब, बोले-‘रात 2 बजे ऐसा कौन करता है…’

Alia Bhatt अब इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। एक्ट्रेस ने अपनी दिलकश अदाकारी के चलते लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। इस बीच फैंस उन्होंने अपने फैंस की नींद उड़ा दी है।

Alia Bhatt 2 1 | Sach Bedhadak

एक्ट्रेस आलिया भट्‌ट (Alia Bhatt) अपनी दिलकश अदाकारी के दम पर बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने अपनी बीती कुछ फिल्मों के जरिए बड़ी-बड़ी अदाकाराओं को टक्कर दी है। जिसमें उनकी फिल्म ‘गंगुबाई काठियावाड़ी’ है। इस फिल्म में आलिया की एक्टिंग की जितनी तारीफ की जाए कम ही है। हाल एक्ट्रेस को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी दिया गया। इस अवॉर्ड को पाकर आलिया भट्‌ट खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाई और उन्होंने आधी रात अपने फैंस की नींद खराब कर दी।

यह खबर भी पढ़ें:-Akshay Kumar On Flop Films: फिल्में फ्लॉप होने पर एक्टर ने ठहराया खुद को जिम्मेदार, कही ये बात

बता दें कि बीते दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगुबाई काठियावाड़ी’ को एक साल पूरा हो गया है। ‘गंगुबाई काठियावाड़ी’ को एक साल पूरा होने के मौके पर सेलेब्रेशन किया गया। इस इवेंट में आलिया (Alia Bhatt) डीपनेक का थाई हाई स्लिट गाउन पहनकर पहुंचीं। मां बनने के बाद आलिया के चेहने की चमक देखने के लायक है। हर कोई उनकी खूबसूरती को निहारता ही रह गया। दरअसल, आलिया बहुत ही सुंदर लग रही थीं।

Alia Bhatt 1 2 | Sach Bedhadak

यह खबर भी पढ़ें:-Tu Jhoothi Main Makkaar: फिल्म के गानों ने बनाया त्यौहार का माहौल, रणबीर-श्रद्धा के गाने हो रहे हैं यूट्यूब पर हिट

लेकिन आलिया (Alia Bhatt) अपने लुक को शेयर करने के लिए इतनी बेताब थी कि उन्होंने यह ख्याल नहीं किया है रात हो गई है। एक्ट्रेस ने आधी रात को अपनी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। उनकी इन फोटोज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन उन्हें ताने भी दिए गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Holi हो और बॉलीवुड के ये ऑल टाइम फेवरेट सॉन्ग ना चले तो जश्न अधूरा ही रहता, देखें लिस्ट

सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट के जरिए आलिया (Alia Bhatt) ने कहा कि रात के 2 बजे हैं सो जाओ दीदी। वहीं एक यूजर ने लिख, ‘सो भी जाओ’। इसके अलावा एक यूजर ने लिख, ‘सो जा बहन।’ इतना ही नहीं कुछ यूजर्स एक्ट्रेस के लुक्स की तारीफ करते हुए भी नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *