फेस्टिव सीजन में आमजन को मिलेगी बड़ी राहत, इन चीजों के नहीं बढ़ैंगे दाम, सरकार ने किया इंतजाम

Inflation Amid Festive Season: नवरात्रि से फेस्टिव सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में किचन और खाने-पीने की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी होती हे, लेकिन इस बार सरकार ने ऐसा इंतजाम किया है इन चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं होगी।

Foods 1 | Sach Bedhadak

Inflation Amid Festive Season: नवरात्रि से त्योहारी सीजन शुरू होने जा रहा है। इस दौरान आम जनता को महंगाई से बड़ी राहत मिल सकती है। दरअसल, त्योहारी सीजन में किचन और खाने-पीने की चीजें सस्ती हो सकती हैं। खबरें हैं कि फेस्टिव सीजन में आटा, चावल, दाल, तेल और चीनी की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार ने इन सामान की आपूर्ति और महंगाई कंट्रोल करने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। सरकार ने इन सामनों के एक्सपोर्ट पर बन लगा दिया है और स्टॉक होल्डिंग लिमिट लगा दी है। इसके अलावा सरकारें त्योहारी सीजन में गेहूं, चावल, चना और प्याज के दामों में गिरावट लाने का प्रयास कर रही हैं। सरकार के इन तमाम फैसलों का लाभ त्योहारी सीजन में आम जनता को होगा।

यह खबर भी पढ़ें:-PM-KISAN Yojana: किसानों की बड़ा तोहफा देगी मोदी सरकार, अब मिलेंगे 8000 रुपए

इन चीजों के नहीं बढ़ेंगे दाम

फेस्टिव सीजन में अक्सर चीनी, आटे और तेल जैसे सामान की सबसे ज्यादा गिरावट होती है। लेकिन इस बार इन सामानों की कीमतें नहीं बढ़ेगी। गेहूं का आटा, बेसन, डेयरी आइटम, खाना पकाने का तेल और चीनी की कीमतें स्थिर रहने की उम्मीद है।

चीनी के दामों में बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं

देश में चीनी की आपूर्ति में कमी आई है, लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि इससे त्योहारी सीजन में दाम पर कोई कमी नहीं आएगी। सरकार चीनी के नए स्टॉक को बाजार में उतार सकती है। दिवाली के दौरान हमेशा चीनी के दाम बढ़ते हैं, लेकिन इस बार पर्याप्त स्टॉक होने के चलते सबकुछ मैंटेन रहेगा।

यह खबर भी पढ़ें:-5000 हजार रुपए के पार जायेगा यह मल्टीबैगर शेयर, ब्रोकरेज ने कहा, खरीद लो, मोटा होगा मुनाफा

डेयरी प्रोडक्ट भी रह सकते हैं स्थिर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले साल दूध की कीमतें तेजी से बढ़ी थी, लेकिन अब स्टेबल लो गई हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के कारण घी, दूध और अन्य डेयरी प्रोडक्ट की खपत ज्यादा होती है ऐसे में इसकी कीमत ममें कोई बढ़ोतरी देखने की उम्मीद नहीं है।