जिसके लिए दूल्हे ने किया 13 दिन इंतजार…, अब उसी पत्नी ने फिर किया कांड, ससुराल वाले हुए हैरान

पाली। राजस्थान के पाली जिले में शादी से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। 4 महीने पहले इस शादी में फेरों से पहले एक…

New Project 2023 10 12T124332.941 | Sach Bedhadak

पाली। राजस्थान के पाली जिले में शादी से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। 4 महीने पहले इस शादी में फेरों से पहले एक दुल्हन अपने प्रेमी संग भाग गई थी। जब दूल्हे को इसके बारे में पता चला तो वह उसी लड़की से शादी करने की जिद पर अड़ा रहा। दूल्हे ने 13 दिनों तक लड़की वालों के घर पर बारात को रोके रखा। दूल्हे ने दुल्हन का इंतजार किया और तब तक सेहरा नहीं उतारा जब तक दुल्हन आ नहीं गई।

आखिरकार 13 दिनों तक इंतजार करने के बाद जब दुल्हन वापस घर आई तो दूल्हे ने सभी रस्मों को पूरा कर शादी की और दुल्हन को लेकर गए। अभी शादी को चार महीने हुए थे कि नई नवेली बहू ने बड़ा कांड कर दिया। बहू के इस बार कुछ ऐसा किया कि ससुसराल वालों के साथ-साथ पीहर वाले भी हैरान रह गए हैं।

यह अजीबोगरीब मामला राजस्थान के पाली का है। यह शादी के चार महीने बाद लड़की अपने पति और ससुसाल वालों को धोखा देकर फरार हो गई। दरअसल, शादी के 4 महीने तक लड़की ससुराल में रही। इसके बाद लड़की ने पिता को फोन कर घर आने की इच्छा जताई। बेटी का कॉल आते ही पिता उसे ससुराल से घर ले गया। घर पर रूकने के दौरान लड़की एक दिन बाजार गई और वहां से नींद की गोलियां ले आई। इसके बाद लड़की ने ससुराल जाने के लिए कहकर सास-ससुर को पीहर बुला लिया।

रात में खाने में मिलाकर खिलाई नींद की गोलियां…

लड़की ने रात को खाने के दौरान उसमें नींद की गोलियां मिलाकर खिला दी। इसके बाद रात में ही अपने प्रेमी संग भाग गई। बताया जा रहा है कि लड़की पहले भी इसी लड़के साथ भागी थी। बहुत ढूंढने के बाद लड़की गुजरात के विसनगर में मिली। वहां से लाकर लड़की की शादी 13 दिन से इंतजार कर रहे दूल्हे के साथ कराई गई। शादी के बाद दुल्हन चार महीने तक हंसी खुशी रही और फिर मायके आने के बाद प्रेमी के साथ फरार हो गई।

यह खबर भी पढ़ें :- फेरों से पहले नाबालिग प्रेमी संग भागी दुल्हन…13 दिन तक सेहरा बांधे रहा दूल्हा, जानें फिर कैसे हुई शादी

रिश्तेदार है प्रेमी…

परिजनों ने 7 अक्टूबर को नाणा थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि लड़की जिसके साथ फरार हुई है वह उसका प्रेमी और वह नाबालिग है। शादी से पहले ही लड़की को रिश्तेदार से प्रेम हो गया था। इसकी खबर घरवालों को लगी तो उन्होंने लड़की की शादी कहीं और तय कर दी। शादी से पहले लड़की फरार हो गई थी।

3 मई को हुई थी युवती की शादी…

पाली जिले में 3 मई को युवती की शादी थी। यहां सिरोही जिले के कैलाश नगर के पास मणादर गांव से दूल्हा सुबह बारात लेकर पहुंचा था। बारात आने के बाद सुबह दूल्हा-दुल्हन को फेरे लेने थे। फेरे लेने के लिए दुल्हन को ढूंढा जाने लगा तो पता चला कि दुल्हन गायब है।

यह खबर भी पढ़ें :-सुहागरात की सेज पर दूल्हा-दुल्हन की मौत, एक साथ आया हार्ट अटैक, एक ही चिता पर किया अंतिम संस्कार

मां की बीमारी में बढ़ी बेटी की नजदीकियां…

पुलिस ने जब मामले की जांच की तो सामने आया कि लड़की की मां की दोनों किडनी खराब है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था और उसका डायलिसिस होता था। पिता जब भी डायलिसिस करवाने जाते वो उस लड़के से कहकर जाते, ताकि घर में कोई काम हो तो बेटियों को परेशानी ना हो। इसी दौरान नाबालिग और बेटी के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।

पत्नी की हालत देख पिता ने तय की शादी…

जब रिश्ता तय हुआ तो बेटी ने मना कर दिया। पत्नी की हालत देखकर पिता ने यह रिश्ता तय कर दिया। हालांकि गुजरात से दुल्हन को लेकर पहुंचे तो वह दूल्हे के साथ शादी करने के लिए तैयार हो गई। लेकिन, शादी के चार महीने बाद लड़की एक बार फिर से प्रेमी के साथ फरार हो गई है। उसकी तलाश जारी है।