Google ने 3500 फर्जी ऐप्स हटाए, यूजर्स के बचाए 12 हजार करोड़, Play Store पर भूलकर भी न करें ये गलतियां

नई दिल्ली। गूगल (Google) हमेशा से ही अपने यूजर्स की सुरक्षा को लेकर एक्टिव रहता है, लेकिन गूगल के कड़ी सुरक्षा के बावूजद गूगल प्ले…

New Project 11 | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। गूगल (Google) हमेशा से ही अपने यूजर्स की सुरक्षा को लेकर एक्टिव रहता है, लेकिन गूगल के कड़ी सुरक्षा के बावूजद गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर फर्जी ऐप्स एंट्री मार लेते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर ऐसे बहुत सारे फर्जी ऐप्स मौजूद है। इन फर्जी ऐप्स से बचने के लिए गूगल लगातार एक्टिव रहता है।

इसी के चलते गूगल अब नया प्रोटेक्टिव टूल लेकर आ रहा है। गूगल ने दावा किया है कि उसने गूगल प्ले स्टोर से करीब 3500 स्कैम करने वाले लेंडिंग ऐप को हटा दिया है। गूगल का दावा है कि इससे यूजर्स के करीब 12 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई है। अगर आपको फर्जी ऐप्स के जाल से बचना है तो इस खास बातों का ख्याल रखना चाहिए। वरना आपको बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ऐप रेटिंग पर ध्यान दें यूजर…

हर यूजर को सबसे पहले यह बात ध्यान रखनी चाहिए कि उन्हें कोई भी ऐप को गूगल के ऑफिशियल ऐप स्टोर गूगल प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करना चाहिए। ऐप को डाउनोलड करने से पहले उस ऐप की रेटिंग जरूर देखनी चाहिए। यानी कम रेटिंग वाले ऐप्स को डाउनलोड करने से बचना चाहिए।

आइकन पर भी ध्यान दें…

यूजर को दूसरी चीज जो ध्यान में रखनी चाहिए वह ऐप का आइकन है। अगर आपको किसी ऐप का डाउनलोड करना है तो सबसे पहले ऐप का आइकन को देखे। आपको ऐसा लगता है कि आइकन इसे जल्दी में बनाया गया है, या यह बाकी ऐप के साथ फिट नहीं होता है, तो यह शायद एक मान्य ऐप न हो।

ऑफिशियल लिंक…

यूजर को सबसे बड़ी बात यह ध्यान में रखनी चाहिए कि किसी भी ऐप को ऑफिशियल ऐप स्टोर से डाउनलोड करना चाहिए। किसी भी लिंक या अन्य प्लेटफॉर्म से ऐप को डाउनलोड नहीं करना चाहिए।

ऐप परमिशन…

किसी भी ऐप डाउनलोड करने के बाद उसे किसको परमिशन देना चाहिए। इसका खास ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि कई बार ऐप परमिशन आपके फोन के एक्सेस गलत हाथों में पहुंचा देता है।

डेवलपर्स…

ऐप को लेकर उसके डेवलपर्स पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि प्रोफेशनल डेवलपर्स डिटेल की प्रूफरीडिंग करता है। साथ ही डिस्क्रिप्शन में गलतियों की संभावना कम होती है। ऐसे में फर्जी ऐप्स की संभावनाओं पर रोक लगाया जा सकता है। रिपोर्ट की मानें, तो Google सर्च से पता लगाया जा सकता है कि डेवलपर अच्छा है या नहीं।