मंगल पर मिले प्राचीन जीवन के निशान ! क्यूरियोसिटी रोवर ने भेजी तस्वीरें 

नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल पर पत्थरों के अजीब संरचना की तस्वीरें भेजी हैं। इन तस्वीरों में मंगल के पत्थरों की अंदरूनी बनावट को…

Traces of ancient life found on Mars, pictures sent by Curiosity Rover

नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल पर पत्थरों के अजीब संरचना की तस्वीरें भेजी हैं। इन तस्वीरों में मंगल के पत्थरों की अंदरूनी बनावट को दिखाया गया है। ये बनावट पूर्व ऐतिहासिक काल के जानवरों के कंकाल अवशेषों की तरह दिखते हैं। क्यूरियोसिटी रोवर की इन तस्वीरों में चट्टान जैसी संरचना से बाहर निकली हुई स्पाइक्स का एक गुच्छा भी दिखाई दे रहा है। ये तस्वीरें मंगल ग्रह पर 154 किलोमीटर लंबे गेल क्रेटर के सतह पर ली गई थीं। इन तस्वीरों ने मंगल पर प्राचीन जीवन की उपस्थिति को लेकर एक बहस छेड़ दी है। क्यूरियोसिटी रोवर अगस्त 2012 से गेल क्रेटर में घूम रहा है।

पहले भी भेज चुका है फोटो 

यह पहली बार नहीं है जब क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल की सतह से अजीबोगरीब तस्वीर भेजी है। पिछले साल जून में रोवर ने मंगल की सतह से बाहर निकलने वाली कई विचित्र घुमावदार संरचनाओं ‘हूंडू’ की खोज की थी। ये नरम चट्टानों से मिलकर बनी हैं, जो समय के साथ खंबे की तरह दिखने लगी हैं। रोवर ने फरवरी 2022 में गेल क्रेटर में एक कोरल-जैसे ‘फूल’ का एक स्नैपशॉट प्राप्त किया, लेकिन वास्तव में यह जमा हुआ खनिज था।

दिखी मछली के अवशेष जैसी बनावट 

इन तस्वीरों को देखने वाले कुछ लोगों का मानना है कि यह एक मछली का अवशेष है। जबकि, कई अन्य का मानना है कि यह एक देवदार के पेड़ की शाखा जैसा दिखता है। गेल क्रेटर के कुछ पत्थरों में हड्डी जैसी संरचना भी पाई गई है। गेल क्रेटर की खोज से इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि मंगल ग्रह पर कभी पानी के बड़े-बड़े तालाब थे। यह भी संभावना है कि इसकी सतह के नीचे आज भी कुछ पानी छिपा हो सकता है।

(Also Read- बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास : पहली बार विदेशी धरती पर 165 वायु योद्धाओं के साथ गरजेंगे राफेल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *