साल में चौथा सोलर फ्लेयर, सूर्य की सतह पर शक्तिशाली विस्फोट

वैज्ञानिकों ने सूरज की सतह पर पांच साल में चौथे सबसे शक्तिशाली सोलर फ्लेयर को उठते हुए देखा है। यह घटना शुक्रवार की दोपहर 12.53 GMT पर दर्ज की गई। वैज्ञानिकों ने बताया कि यह सोलर फ्लेयर सूर्य की सतह पर एक्टिव जोन 3676 में उठते हुए देखा गया।

solar flare | Sach Bedhadak

वॉशिंगटन। वैज्ञानिकों ने सूरज की सतह पर पांच साल में चौथे सबसे शक्तिशाली सोलर फ्लेयर को उठते हुए देखा है। यह घटना शुक्रवार की दोपहर 12.53 GMT पर दर्ज की गई। वैज्ञानिकों ने बताया कि यह सोलर फ्लेयर सूर्य की सतह पर एक्टिव जोन 3676 में उठते हुए देखा गया। रूसी विज्ञान अकादमी के अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान की सौर खगोल विज्ञान प्रयोगशाला ने अपनी वेबसाइट पर इस घटना की सूचना दी। प्रयोगशाला के अनुसार, यह घटना सूर्य-पृथ्वी एक्सिस से दूर सोलर सरफेस के पास हुई है।

यह खबर भी पढ़ें:-मंगल पर सूर्य ग्रहण… नासा ने खींची तस्वीर

पृथ्वी पर प्रभाव की आशंका बेहद कम

प्रयोगशाला के मुताबिक इस घटना को X2.6 के रूप में क्लासिफाइड किया गया है। इसका अर्थ यह है कि कैटलॉग के अनुसार, यह पिछले पांच वर्षों में चौथी सबसे बड़ा सोलर फ्लेयर है। इस सोलर फ्लेयर के पृथ्वी पर प्रकोप के प्रभाव की संभावना वर्तमान में बेहद कम आंकी गई है। ऐसी संभावना है कि फ्लेयर से निकलने वाले हाई स्पीड वाले आवेशित कण अंतरिक्ष यान को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि, चुंबकीय तूफान और अरोरा उत्पन्न होने की संभावना पांच प्रतिशत से कम है।

एक सोलर सर्किल में हुए दो विस्फोट

यह सोलर फ्लेयर सक्रिय क्षेत्र 3576 से फूटा, जहां कुछ दिन पहले X3.3 स्तर का एक अन्य सोलर फ्लेयर रिकॉर्ड किया गया था। यह पहली बार था जब सूर्य के एक क्षेत्र में सोलर सर्किल के भीतर दो उच्च शक्ति वाले विस्फोट दर्ज किए गए हैं। पिछले पांच वर्षों में दर्ज किया गया सबसे शक्तिशाली सोलर फ्लेयर 1 जनवरी 2024 को देखा गया था। इसकी तीव्रता X5.0 मापी गई थी। सोलर फ्लेयर को उनके एक्स-रे उत्सर्जन की तीव्रता के अनुसार पांच ग्रेड ए, बी, सी, एम और एक्स में क्लासिफाई किया गया है।

यह खबर भी पढ़ें:-कभी देखा है गर्म चांद!, बृहस्पति के ‘आईओ’ की आई नई तस्वीर