शनि ने तोड़ा बृहस्पति का रिकॉर्ड, बना सबसे ज्यादा चंद्रमा वाला ग्रह 

सौर मंडल में सबसे ज्यादा चंद्रमा शनि ग्रह के पास हैं। इस साल फरवरी में उससे ये खिताब बृहस्पति ने 95 चंद्रमाओं के साथ छीन…

Saturn broke Jupiter's record, became the planet with most moons

सौर मंडल में सबसे ज्यादा चंद्रमा शनि ग्रह के पास हैं। इस साल फरवरी में उससे ये खिताब बृहस्पति ने 95 चंद्रमाओं के साथ छीन लिया था। अब 62 नए चंद्रमाओं को शामिल करके शनि सबसे ज्यादा 145 चांद वाला ग्रह बन गया है। इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन और यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया के एस्ट्रोनॉमर प्रो. ब्रेट ग्लैडमैन ने कहा कि शनि ग्रह ने अपने चंद्रमाओं की संख्या लगभग दोगुनी कर ली है। 62 नए चंद्रमाओं की खोज करने वाली टीम में प्रो. ब्रेट भी शामिल थे। प्रो. ब्रेट ने बताया कि इन चंद्रमाओं का नामकरण जल्द किया जाएगा। 

किसी बड़े चांद के टूटने से बने इतने चंद्रमा 

ऐसा माना जाता है कि शनि ग्रह के चारों तरफ कोई बड़ा चंद्रमा रहा होगा, जिसके टूटने से इतने सारे चंद्रमा बन गए। ये सारे शनि ग्रह के ऑर्बिट में अलग-अलग दिशाओं में फैल गए। हो सकता है कि भविष्य में बृहस्पति ग्रह के चारों तरफ और चंद्रमाओं की खोज हो तो वह शनि के नजदीक पहुंच जाए। हालांकि थोड़ा समय लगेगा। प्रो. ब्रेट कहते हैं कि शनि ग्रह के पास बृहस्पति की तुलना में तीन गुना ज्यादा चंद्रमा हैं, लेकिन अभी सबकी गिनती और खोज नहीं हो पाई है।

टेलिस्कोप से की खोज 

पिछले कुछ दशकों में चंद्रमाओं की संख्या बढ़ी है, क्योंकि इस अवधि में कई तरह के ताकतवर टेलिस्कोप बने हैं। वैज्ञानिकों ने चंद्रमाओं की खोज करने के लिए हवाई स्थित कनाडा- फ्रांस-हवाई टेलिस्कोप का इस्तेमाल किया है। इस टेलिस्कोप के द्वारा 2019 से 2021 तक जो डेटा जुटाया गया था, उससे चंद्रमाओं की गणना की गई। इनमें से कुछ चंद्रमाओं का आकार तो बेहद छोटा है, तो कुछ का व्यास 2.5 किलोमीटर है।

(Also Read- अंतरिक्ष में हुआ सबसे बड़ा विस्फोट, वैज्ञानिक हैरान)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *