रूसी महिलाओं का बेवफा पति, बॉयफ्रेंड के खिलाफ अनूठा पैंतरा, यूक्रेन भेजने के लिए सेना को दे रहीं एड्रेस

रुस में पत्नियां और गर्लफ्रेंड अपने उन पतियों और बॉयफ्रेंड्स को युद्ध के मैदान में भेज रही हैं, जो उन्हें छोड़ चुके हैं।

world news, russia news, ukraine russia war, ukraine war, ukraine news, europe news,

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच एक अनोखा ट्रेंड देखने को मिल रहा है। यहां पर पत्नियां और गर्लफ्रेंड अपने उन पतियों और बॉयफ्रेंड्स को युद्ध के मैदान में भेज रही हैं, जो उन्हें छोड़ चुके यानी बेवफाई कर चुके हैं।

यह महिलाएं रूसी अधिकारियों को बाकायदा इनका नाम-पता मुहैया करा रही हैं। यहां से अधिकारी इन व्यक्तियों को सेना में भर्ती कर ले रही है। ऐसा करने वाली महिलाओं में प्लेबॉय की पूर्व मॉडल दाना बोरिसोवा का नाम भी शामिल है। असल में यूक्रेन के साथ गंभीर होते युद्ध के बीच पुतिन ने और सैनिकों की भर्ती के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि करीब 300,000 नए सैनिकों को मोर्चे पर बुलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन जंग पर है एलियन की नजर! यूक्रेनी खगोलविदों का दावा, कीव में दिखे UFO

तमाम महिलाएं इस मौके को भुनाने की कोशिश में लगी हुई हैं। उनका तर्क है कि अब पूर्वपति या बॉयफ्रेंड उनके किसी काम तो आ नहीं रहे हैं। बेहतर हो कि वह देश के ही काम आ जाएं। इन सिपाहियों को सैलरी उनके अकाउंट में मिलेगी, जिसे वह अपनी पूर्वपत्नी से छिपा नहीं सकते। इतना ही नहीं, अगर वह युद्ध में मारे जाते हैं तो मिलने वाला पैसा उनके बच्चों को दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: इजरायल में मिला प्राचीन ‘गेम’, हड्डियों के पासे से होती थी भविष्यवाणी

रूसी जांच शाखा वर्तस्का ने यह हैरान करने वाली जानकारी दी है। इसके मुताबिक सेना में भर्ती करने वाले ऑफिस को बड़ी संख्या में महिलाओं ने ऐसी जानकारी भेजी है। इस जानकारी में उनके पूर्व पतियों का नाम और पता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *