अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा…अमेरिका में भी राम मंदिर का जश्न

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दुनियाभर के मंदिरों में उत्सव मनाया जाएगा। अमेरिका के मंदिरों में सुंदर कांड के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

image 2024 01 21T115210.662 | Sach Bedhadak

वॉशिंगटन। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दुनियाभर के मंदिरों में उत्सव मनाया जाएगा। अमेरिका के मंदिरों में सुंदर कांड के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अमेरिका में राष्ट्रव्यापी उत्सवों का नेतृत्व करने वाले संगठन विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका के अमिताभ मित्तल ने कहा कि अमेरिका में भी राम मंदिर उत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। अमेरिका में मौजूद मंदिरों में अगले सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लाखों की संख्या में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों के शामिल होंगे।

‘राम मंदिर सनातन धर्म की शाश्वत प्रकृति का प्रतीक’

अमेरिका के हिंद वूिश्वविद्यालय की अध्यक्ष कल्याण विश्वानथन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि अयोध्या उपेक्षा और विनाश से फिर से उभर रहा है। राम मंदिर सनातन धर्म की शाश्वत प्रकृति का प्रतीक है। 550 वर्षों के बाद राम लला मंदिर में विराजमान होंगे। गौरतलब है कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन होगा।

लंबे अरसे के बाद अयोध्या में राम का मंदिर: कपिल

टेक्सास में श्री सीता राम फाउंडेशन के कपिल शर्मा ने कहा कि लंबे इतंजार के बाद अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण हुआ। दुनियाभर के हिंदुओ के लिए यह आस्था और उत्सव का एक महत्वपूर्णदिन हैं। ह्स्टनयू के मंदिरों में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए खासा उत्साह है। समारोह के दिन सुंदरकांड का आयोजन होगा। गायन, संगीत के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। हवन और भगवान राम का पट्टाभिषेक होगा। साथ ही भगवान राम की शोभा यात्रा और प्रसाद वितरण किया जाएगा।