PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी पड़ी भारी, मालदीव सरकार ने अपने 3 मंत्रियों को किया सस्पेंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना मालदीव के मंत्रियों को भारी पड़ गया है। मालदीव सरकार ने अपनी मंत्री मरियम शिउना को निलंबित कर दिया है।

Mariyam Shiuna Malsha Sharif Abdullah Mahjoom Majeed | Sach Bedhadak

Maldives VS Lakshadweep : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना मालदीव के मंत्रियों को भारी पड़ गया है। मालदीव सरकार ने अपनी मंत्री मरियम शिउना को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा दो अन्य उप मंत्री मालशा और अब्दुल्ला महजूम माजिद को भी उनके पद से निलंबित कर दिया है। हालांकि एक अन्य उपमंत्री सन जिहान ने निलंबन की रिपोर्ट को किया खारिज। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार विवादित बयान देने वाले मंत्रियों को तत्काल प्रभाव से पद से निलंबित कर दिया गया है।

इससे पहले मालदीव की मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर भारत ने नाराजगी जताई थी और मामले को राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू सरकार के सामने उठाया था। माले में भारतीय उच्चायुक्त ने टिप्प्णी पर कड़ी आपत्ति जताई थी। इसके बाद मालदीव सरकार ने बयान जारी कर कहा था कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है।

दूसरी ओर भारत के कई सेलेब्रिटीज ने लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की तारीफ और समर्थन किया। मामला बढ़ता देख मालदीव की तरफ से डैमेज कंट्रोल की कोशिश भी हुई। लेकिन चीजें हाथ से निकलती चली गईं और आखिर मालदीव सरकार को अपने मंत्रियों पर कार्रवाई करनी पड़ी।

मालदीव के मंत्रियों ने कसा था तंज

मालदीव के मंत्री अब्ल्दुला मोहजुम माजिद ने लिखा कि ‘मालदीव के पर्यटन को निशाना बनाने के लिए मैं भारत के पर्यटन को शुभकामनाएं देता हूं, लेकिन भारत को हमारे बीच पर्यटन से कड़ी टक्कर मिलेगी। हमारा रिजॉर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर ही इनके पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर से ज्यादा है।’ इस पोस्ट में पीएम मोदी को भी टैग किया गया है। मालदीव के एक अन्य नेता जाहिद रमीज ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी द्वारा लक्षद्वीप में पर्यटन बढ़ाने को लेकर लिखा कि ‘बेशक यह अच्छा कदम है, वह हमारे जैसी सर्विस कै से देंगे? साथ ही वहां के बीच साफ कै से रह सकते हैं? कमरों में हमेशा रहने वाली बदबू भी सबसे बड़ी चुनौती है। इससे अलावा मरियम शिउना ने भी पीएम मोदी को लेकर एक्स पर विवादित टिप्पणी की थी। हालांकि, विवाद बढ़ने पर डिलीट कर दिया गया था।

कौन हैं सस्पेंड होने वाले तीन मंत्री?

मालदीव सरकार ने मंत्री मरियम शिउना सहित उप मंत्री मालशा शरीफ और अब्दुल्ला महजूम माजिद को निलंबित किया है। मरियम शिउना मालदीव सरकार में युवा अधिकारिता, सूचना और कला मंत्रालय में डिप्टी मंत्री है। इसके अलावा शिउना माले सिटी काउंसिल की प्रवक्ता भी हैं। मालशा को भी मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने युवा अधिकारिता, सूचना और कला मंत्रालय’ में डिप्टी मंत्री का जिम्मा सौंपा था। वहीं, महजूम माजिद भी मालदीव के युवा अधिकारिता, सूचना और कला मंत्रालय में डिप्टी मंत्री थे।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ बॉयकॉट मालदीव

मालदीव की मंत्री के भारत विरोध बयान के बाद भारत में रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हैशटेग बॉयकॉट मालदीव जमकर ट्रेंड हो रहा है। भारत के लोगों का गुस्सा मालदीव पर फूट गया है। लोग मालदीव को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। लोगों का कहना है कि टूरिज्म पर निर्भर मालदीव को भारत की ताकत का अंदाज ही नहीं है। इतना ही नहीं कई लोग हैं जो मालदीव की यात्रा कैंसिल कराकर अब लक्षद्वीप को तरजीह दे रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप के दौरे के साथ ही लक्षद्वीप एकदम से पर्यटकों की निगाह में आ गया। बीते तीन दिनों में उनके पास लक्षद्वीप को लेकर जितनी बुकिं ग को लेकर कॉल आई हैं उतनी आज तक कभी नहीं अाईं। एक मोटे अनुमान के अनुार टूर ऑपरेटर के पास पूरे देश से तकरीबन 7000 से ज्यादा बुकिंग सिर्फ लक्षद्वीप के लिए हुई हैं।

यूं लगी मालदीव को मिर्ची

गौरतलब है कि पिछले दिनों पीएम मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने बीच पर सुबह की सैर की और समुद्र में गोता भी लगाया। इसके बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लक्षद्वीप की सुंदरता की प्रशंसा की। उन्होंने लक्षद्वीप के समुद्रतट की कुछ तस्वीरें भी साझा की। वहीं, पीएम ने देशवासियों से लक्षद्वीप की सैर करने का आग्रह करते हुए एक पोस्ट भी किया। उन्होंने लिखा था मैंने यहां स्नॉर्कलिंग भी की। साथ ही कहा कि अगर कोई बाहर घूमने की योजना बना रहा है तो लक्षद्वीप उनकी सूची में होना चाहिए। पीएम की इस टिप्पणी के बाद अचानक लोग गूगल पर लक्षद्वीप कैसे पहुंचे, सर्च करने लगे। ज्ञात रहे कि बड़ी संख्या में भारतीय खासकर बॉलीवुड की हस्तियां मालदीव के दौरे पर जाते हैं।