अमेरिका में बर्फीला तूफान : गाड़ियों में जमे मिले शव, देखें ‘हिम युग’ की तस्वीरें  

अमेरिका में बर्फीले तूफान ने तबाही के जो मंजर छोड़े हैं उसे देखकर हर कोई कांप उठता है। आलम यह है कि बर्फ के बीच…

अमेरिका में बर्फीला तूफान : गाड़ियों में जमे मिले शव, देखें ‘हिम युग’ की तस्वीरें  

अमेरिका में बर्फीले तूफान ने तबाही के जो मंजर छोड़े हैं उसे देखकर हर कोई कांप उठता है। आलम यह है कि बर्फ के बीच फंसी गाड़ियों में जमे हुए शव मिल रहे हैं। जिसे देख-सुन कर हर कोई हैरान हो रहा है। अमेरिका के लोग इन दिनों बिना बिजली के जीवन गुजार रहे हैं। चारों तरफ सिर्फ सफेद बर्फ के पहाड़ दिखाई दे रहे हैं, यहां तक कि रोज चलने वाली सड़कें भी इन दिनों वीरान पड़ी हैं। जिससे उन पर जमी बर्फ पिघल भी नहीं रही। दूसरी तरफ प्रशासन का कहना है कि अत्यधिक ठंड और बर्फ जमने के जलते बिजली संयंत्र चालू नहीं हो पा रहे हैं। बगैर बिजली की लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

image 2022 12 28T113819.941 | Sach Bedhadak

अमेरिका में बड़े पैमाने पर बिजली कटौती की गई है। इसकी जद में करीब 6 करोड़ लोग आ रहे हैं। प्रशासन ने स्थानीय बिजली कंपनियों को बिजली कटौती जारी रखने के लिए निर्देश दिए हैं।

image 2022 12 28T114935.135 | Sach Bedhadak

भीषण बर्फबारी के चलते अमेरिका के कई राज्यों के राजमार्ग, रेलमार्ग भी बंद कर दिए गए हैं। दूसरी तरफ उड़ाने भी रद्द कर दी गई हैं। इसलिए लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

image 2022 12 28T115103.962 | Sach Bedhadak

अमेरिका के नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक यहां के न्यूयॉर्क का बफेलो, फ्लोरिडा का मियामी, थंपा, ऑरलेंडो, वेस्ट पाम सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र हैं।

image 2022 12 28T121349.122 | Sach Bedhadak

एक तरफ तो बर्फीले तूफान से पूरा अमेरिका बर्फ से ढक गया है तो दूसरी तरफ इस सफेद रंग के कई खूबसूरत नजारे नजर आ रहे हैं।

image 2022 12 28T121551.361 | Sach Bedhadak

इस बर्फीले तूफान के बाद हालात यह हो गए हैं कि सड़कों पर फंसी कारें जस की तस पड़ी हुई हैं, इन्हें निकालने में कई तरह की परेशानियां आ रही हैं। इन कारों में फंसे रहने से लोगों की मौत भी हो चुकी है। जिससे उनके शव तक जम गए हैं।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में बर्फीले तूफान ने बरपाया कहर, अब तक 60 लोगों की गई जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *