3,80,000 किमी से भेजी तस्वीरें, चांद पर दौड़ रहा चीन का रोवर यूतू-2

हमारे चंद्रयान-3 के बाद अब चांद पर भेजा गया चीन का रोवर यूतू- 2 चंद्रमा की सतह पर दौड़ रहा है। चीनी अंतरिक्ष एजेंसी ने उसकी दौड़ की एक तस्वीर जारी की है। इस ट्रैवल रूट में नजर आ रहा है कि यूतू-2 रोवर लगातार चांद पर आगे बढ़ा जा रहा है। इस बीच चीनी रोवर ने शुक्रवार को धरती से 3,80,000 किमी की दूरी से चांद की तस्वीरें भेजी हैं।

chinese rover yutu 2 | Sach Bedhadak

बीजिंग। हमारे चंद्रयान-3 के बाद अब चांद पर भेजा गया चीन का रोवर यूतू- 2 चंद्रमा की सतह पर दौड़ रहा है। चीनी अंतरिक्ष एजेंसी ने उसकी दौड़ की एक तस्वीर जारी की है। इस ट्रैवल रूट में नजर आ रहा है कि यूतू-2 रोवर लगातार चांद पर आगे बढ़ा जा रहा है। इस बीच चीनी रोवर ने शुक्रवार को धरती से 3,80,000 किमी की दूरी से चांद की तस्वीरें भेजी हैं। चीनी इंजीनियरों ने सभी तस्वीरों को मिलाकर रोवर के आसपास की एक अद्भुत तस्वीर बनाई है। चीन ने चांग’ ई-4 लूनर प्रोब को साल 2018 में भेजा था। इसके मुख्य डिजाइनर फू कियांग ने कहा कि यह पूरा मिशन ठीक तरीके से चल रहा है।

यह खबर भी पढ़ें:-जापान के ‘चंद्रयान’ स्लिम की उपलब्धि, 1 लाख किमी से खींची धरती की तस्वीर

चांद की सतह के 56 फोटो लिए

चीन के चांग’ ई-4 मिशन के मुख्य डिजाइनर फू कियांग ने कहा, ‘रोवर का कैमरा दो बार घूमा और उसने चांद की सतह के 56 फोटो लिए। अगर आखिरी पैनोरमा फोटो की बात करें तो यह फाइल के आकार में 300 मेगाबाइट का है।’ चीन ने चांग’ ई-4 लूनर प्रोब को साल 2018 में भेजा था। फू ने कहा कि यह पूरा मिशन ठीक तरीके से चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमने बहुत बड़े पैमाने पर फोटो और वीडियो का डेटा हासिल किया है। हम हर दिन आंकड़ों का विश्लेषण कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-फिर बनेगा सुपर महाद्वीप? वैज्ञानिकों की नई थ्योरी ने डराया…धरती से ऐसे होगा इंसानों का सामूहिक विनाश!

प्रज्ञान और विक्रम

विशेषज्ञों के मुताबिक चीनी रोवर और भारत के प्रज्ञान रोवर के मुलाकात की कोई संभावना नहीं है। प्रज्ञान जहां चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास है। वहीं चीन का रोवर भी अपने लैंडिंग साइट के पास ही बना हुआ है। प्रज्ञान के अब जिंदा होने की संभावना भी न के बराबर है। पिछले 4 सालों में चीन का रोवर केवल डेढ़ किमी का सफर कर पाया है। विशेषज्ञों के मुताबिक विक्रम-प्रज्ञान और चीनी रोवर के बीच दूरी करीब 1,891 किमी की है। ऐसे में चीनी रोवर का प्रज्ञान तक पहुंचना असंभव है।