एलियन हैं या ब्रह्मांड में अकेले हैं इंसान! रहस्यों को खोज रहा नासा

वैज्ञानिक हमारे सौर मंडल और उससे बाहर जीवन की खोज में लगे हुए हैं।

Alien | Sach Bedhadak

वॉशिंगटन। वैज्ञानिक हमारे सौर मंडल और उससे बाहर जीवन की खोज में लगे हुए हैं। रेडियो सिग्नल से लेकर स्पेसक्राफ्ट तक एलियन की खोज में लगे हैं। मंगल ग्रह पर तो सिर्फ जीवन के सबूत खोजने के लिए ही नासा (NASA) ने रोवर भेज रखे हैं। हालांकि आज तक एलियन के होने का प्रमाण नहीं मिला है। अब भी सवाल शाश्वत है कि एलियन हैं या नहीं?

नासा का कहना है कि एलियन खोज तो नहीं हुई है, लेकिन इसे नकारा भी नहीं जा सकता है। वैसे, अमेरिका के एक पूर्व खुफिया अधिकारी डेविड ग्रुश ने दावा किया है कि अमेरिका के पास एक यूएफओ है। इसके अलावा इस यूएफओ में बैठे एलियन का शव भी है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं कर सकते।

रहस्यों को खोज रहा नासा

लंबे समय से नासा ब्रह्मांड के रहस्यों को समझने, उसे एक्स्प्लोर करने और जानने के लिए एक्टिव है। हालांकि, आज तक किसी भी एलियन दुनिया को नहीं खोजा जा सका है। खगोल वैज्ञानिक डॉ. हेज का कहना है कि, ‘हम ऐसी जगहों की खोज करते हैं, जहां जीवन हो सकता है। हमने अभी-अभी दूसरे ग्रहों पर खोज करना शुरू किया है। अलबत्ता, हम अभी उसका एक छोटा-सा हिस्सा ही देख सके हैं। हमारे सौरमंडल में कई और जगह हैं, जहां जीवन हो सकते हैं।’

यहां भी जीवन की संभावना

शनि के चंद्रमा एन्सेलेडर और बृहस्पति के चांद यूरोपा जैसे बर्फीले चंद्रमा के नीचे महासागर छिपे हैं। इन महासागरों में जीवन हो सकता है। इसके अलावा नासा अन्य तारों के आस-पास मौजूद ग्रहों की भी खोज करता रहा है। प्रसिद्ध अमेरिकी खगोलशास्त्री कार्ल सेगन के शब्दों को दोहराते हुए हेज कहती हैं, ‘यह ब्रह्मांड विशाल है। हम यहां अगर अकेले हैं तो यह अंतरिक्ष की जबरदस्त बर्बादी होगी।

ये खबर भी पढ़ें:-चलती ट्रेन में RPF का गैंगवार! सुरक्षा करने वाले ने ही खतरे में डाली पैसेंजर्स की जिंदगी, जिम्मेदार कौन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *