अजूबों से भरा लाल ग्रह! : मंगल पर पत्थर का विशालकाय ‘डोनट’

मंगल ग्रह पर उतरने के बाद से नासा का परसेवरेंस रोवर ने मंगल ग्रह से एक अजीबोगरीब चट्टान की फोटो भेजी है, जिसका आकार ‘डोनट’ जैसा है यानी उसके बीच में एक छेद है।

nasa perseverance rover | Sach Bedhadak

वॉशिंगटन। मंगल ग्रह पर उतरने के बाद से नासा का परसेवरेंस रोवर ने मंगल ग्रह से एक अजीबोगरीब चट्टान की फोटो भेजी है, जिसका आकार ‘डोनट’ जैसा है यानी उसके बीच में एक छेद है। इसे एक दुर्घटनाग्रस्त उल्कापिंड माना जा रहा है। यह कई पत्थरों से घिरा नजर आ रहा है। कैलिफोर्निया स्थित सेटी इंस्टीट्यूट ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘नासा परसेवरेंस ने 23 जून 2023 को सुपरकैम रिमोट माइक्रो-इमेजर का इस्तेमाल करके दूर से डोनट के आकार की एक चट्टान की तस्वीर ली, जो छोटे टुकड़ों के बीच एक बड़ा उल्कापिंड हो सकता है।’

यह खबर भी पढ़ें:-नया कल्चर…‘हवाई उड़ान’को साथी बनाकर अपनों की खुशी में चार चांद लगा रहे युवा

वहां क्यों हैं अजीब चट्टानें!

किताब जैसी इस चट्टान को ‘टेरा फर्म’ नाम दिया गया था। नासा के अधिकारियों के अनुसार मंगल की चट्टानों का इस तरह का अजीब आकार आमतौर पर अरबों साल पहले क्षेत्र में पानी के रिसाव के कारण होता है, जब लाल ग्रह पर बहुत अधिक पानी था। नासा का क्यूरियोसिटी रोवर अगस्त 2012 से मंगल ग्रह के गेल क्रेटर की खोज कर रहा है। वहीं परसेवरेंस रोवर जेजेरो क्रेटर में अपना काम जारी रखे हुए है।

यह खबर भी पढ़ें:-गजब! 2 दुल्हन को पसंद आया एक ही दूल्हा, 2 बच्चों के पिता की अनोखी शादी को देखने उमड़े लोग

पहले दिखा था ‘एिलयन का दरवाजा’

फरवरी में क्यूरियोसिटी रोवर ने लाल ग्रह पर एक अजीब चमकदार धातु की चट्टान का पता लगाया था। इससे पहले क्यूरियोसिटी ने एक और अजीब चट्टान को देखा था, जिसे ‘एलियन का दरवाजा’ कहा जा रहा था। यह संभवतः मंगल पर भूकंपीय गतिविधियों के कारण बनी थी। मई में नासा के क्यूरियोसिटी रोवर को लाल ग्रह पर अपने 3,800वें दिन एक चट्टान मिली थी, जो एक किताब की तरह दिखती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *