मोरक्को: जीवित बचे लोगों की तलाश जारी,भूकंप से 2800 की मौत, 2500 घायल

मोरक्कों भूकं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,862 हो गई है, जबकि 2,562 लोग घायल हैं। भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान हाई एटलस पर्वत की घाटियों में बसे गांवों को हुआ है।

morocco earthquake 1 | Sach Bedhadak

रबात। विनाशकारी भूकंप के शिकार हुए अफ्रीकी देश मोरक्को में राहत और बचाव अभियान जारी है। स्पेन, कतर, ब्रिटेन, इजरायल और यूएई की सहभागिता वाले अभियान में दूरदराज के इलाकों में बचाव दल पहुंचने लगे हैं। भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,862 हो गई है, जबकि 2,562 लोग घायल हैं। भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान हाई एटलस पर्वत की घाटियों में बसे गांवों को हुआ है।

यह खबर भी पढ़ें:-जेम्स वेब टेलीस्कोप की खोज, नासा वैज्ञानिकों को मिली ‘दूसरी पृथ्वी’

पहाड़ का मलबा नीचे आने से कई गांव खंडहर में तब्दील हो गए हैं। इनमें अभी भी बड़ी संख्या में लोग फंसे हैं। सड़क मार्ग बाधित होने से बचाव दल हेलिकाप्टरों से इन गांवों में पहुंच रहे हैं। इसलिए बचाव दल पहुंचने की गति धीमी है। पीड़ितों की बड़ी संख्या को देखते हुए राहत सामग्री अभी ऊंट के मुंह में जीरा बनी हुई है। पीड़ितों के बीच खाना, पानी, टेंट और कंबल की भारी कमी है।

यह खबर भी पढ़ें:-22 बोगियां, बुलेटप्रूफ कारें और मनोरंजन के लिए वर्जिन लड़कियां…कैसी है किम जोंग उन की वाली शाही ट्रेन

मारके च शहर को पहुंचा भारी नुकसान

शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान प्राचीन मारके च शहर में हुआ है। प्राचीन शहर का बड़ा हिस्सा यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है, उसे भूकंप से भारी नुकसान हुआ है। संजोकर रखी गईं तमाम प्राचीन इमारतें जमीन हिलने से धराशाई हो गई हैं। किंग मुहम्मद (छठे ) ने प्रधानमंत्री को बुलाकर पीडितों की सुविधाओं के संबंध में बात की है। इसके साथ ही किं ग ने स्पेन, कतर, ब्रिटेन और यूएई को शीघ्र मदद भेजने के लिए आभार जताया है।